मेटा ने X को टक्कर देने का बनाया नया प्लान, जल्द थ्रेड का मिल सकता है वेब वर्जन

hreads Web Version: मेटा ने अपने थ्रेड ऐप को लेकर जो प्लान अपनाई थी उसमें बदलाव किया है। दरअसल थ्रेड ऐप के लॉन्च होते ही यूजर्स ने इसमें शानदार दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन कुछ समय बाद थ्रेड का क्रेज कम हुआ।

Threads Web Version: मेटा ने अपने थ्रेड ऐप को लेकर जो प्लान अपनाई थी उसमें बदलाव किया है। दरअसल थ्रेड ऐप के लॉन्च होते ही यूजर्स ने इसमें शानदार दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन कुछ समय बाद थ्रेड का क्रेज कम हुआ। इसी को देखते हुए मेटा ने थ्रेड को लेकर नई स्ट्रैटजी बनाई है, जिसके तहत कंपनी थ्रेड ऐप का वेब वर्जन लॉन्च करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक वह अगले हफ्ते थ्रेड ऐप के वेब वर्जन को लॉन्च कर सकती है। थ्रेड ऐप मोबाइल वर्जन में पहले से आईओएस और एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि अब इसे डेस्कटॉप और लैपटॉप पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Threads Web Version

कंपनी थ्रेड ऐप का वेब वर्जन लॉन्च करेगी।

वेब वर्जन में क्या मिलेगा नया?

दरअसल थ्रेड ऐप को काफी संख्या में डाउनलोड किया गया है। डाउनलोडिंग के मामले में थ्रेड कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। लेकिन डाउनलोड का फायदा लंबे वक्त तक नहीं मिल सका है। ऐसे में कंपनी वेब वर्जन ला रही है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले इससे थ्रेड ऐप के एक्टिव यूजर्स की संख्या में इजाफा होगा। साथ ही थ्रेड ऐप के साथ नए यूजर्स आएंगे।

End of Feed