टेक एंड गैजेट्स

Meta AI ऐप लॉन्च, क्या ChatGPT को दे पाएगा टक्कर? जानें टॉप-6 फीचर्स

Meta AI App: Meta का नया AI ऐप इसके खुद के विकसित जनरेटिव मॉडल Llama 4 पर आधारित है, जो टेक्स्ट जनरेशन, सवाल-जवाब, रचनात्मक लेखन और कोडिंग जैसी क्षमताओं से लैस एक एडवांस्ड सिस्टम है। इस एप्लिकेशन को खास बनाता है इसका डिस्कवरी फीड फीचर, जो यूजर को यह दिखाने की सुविधा देता है कि दूसरे लोग किस तरह AI का उपयोग कर रहे हैं।

Image

Meta AI App

Meta AI App: मेटा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए एक नया एप्लिकेशन Meta AI लॉन्च किया है। अब तक मेटा एआई को व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता था, लेकिन अब यूजर्स सीधे इसका ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। नया Meta AI ऐप कंपनी के Llama 4 AI सिस्टम पर बेस्ड है। चलिए जानते हैं इसकी खासियत और डाउनलोड करने के तरीके के बारे में...

Meta AI App की खास बातें

Meta का नया AI ऐप इसके खुद के विकसित जनरेटिव मॉडल Llama 4 पर आधारित है, जो टेक्स्ट जनरेशन, सवाल-जवाब, रचनात्मक लेखन और कोडिंग जैसी क्षमताओं से लैस एक एडवांस्ड सिस्टम है। इस एप्लिकेशन को खास बनाता है इसका डिस्कवरी फीड फीचर, जो यूजर को यह दिखाने की सुविधा देता है कि दूसरे लोग किस तरह AI का उपयोग कर रहे हैं। यह फीड Facebook की पुरानी न्यूज फीड जैसा अनुभव देता है, लेकिन इसमें सिर्फ AI से जुड़ा कंटेंट होता है।

AI से बोलकर कर सकेंगे बातचीत

एप में एक वॉयस मोड भी शामिल है, जिससे यूजर्स बोलकर AI से बातचीत कर सकते हैं। यह फीचर मोबाइल यूजर्स के लिए उपयोगी है क्योंकि यह इंटरफेस को और अधिक नेचुरल और इंटरैक्टिव बनाता है। यूजर्स इस AI ऐप को अपने Facebook और Instagram अकाउंट्स से लिंक कर सकते हैं, जिससे एप उनकी ऑनलाइन एक्टिविटी को समझकर और भी ज्यादा पर्सनलाइज्ड जवाब दे सकता है।

पूरी तरह ओपन-सोर्स है Meta AI

एक अहम पहलू यह भी है कि Meta का यह AI मॉडल पूरी तरह ओपन-सोर्स है। यानी डेवलपर्स, स्टार्टअप्स और रिसर्चर्स इसे फ्री में एक्सेस कर सकते हैं और अपने उपयोग के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं। यह इनोवेशन को बढ़ावा देता है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेज़ी से विकास में मदद करता है।

ChatGPT को देगा टक्कर

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने पहले कहा था कि कंपनी एक स्टैंडअलोन एआई ऐप पर काम कर रही है। स्टैंडअलोन एआई ऐप लामा 4 एआई मॉडल द्वारा संचालित है और चैटजीपीटी, जेमिनी, ग्रोक और क्लाउड जैसे ऐप से प्रतिस्पर्धा करता है। मेटा एआई ऐप सीधे तौर पर ChatGPT को टक्कर देगा।

कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

विशेष रूप से, मेटा AI ऐप को फ्री में डाउनलोड और उपयोग किया जा सकता है। इस समय सर्विस के लिए कोई सशुल्क सदस्यता नहीं है। आप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर की मदद से मेटा एआई को डाउनलोड कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article