iPhone 17 लॉन्च से पहले iPhone 16 की कीमत हुई धड़ाम, 25000 रुपये में घर लाने का है मौका

Apple सितंबर महीने में आईफोन की नई सीरीज को लॉन्च कर सकता है। नई आईफोन सीरीज आने से पहले ही iPhone 16 की कीमत में डिस्काउंट आफर आ गया है। अगर आप सस्ते में आईफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए शॉपिंग करने का शानदार मौका है।

iPhone 16 Latest Offer: Apple अगले महीने ग्लोबल मार्केट समेत भारतीय बाजार में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। आईफोन लवर्स बेसब्री से नए आईफोन्स का इंतजार कर रहे हैं। लीक्स की मानें तो इस बार कंपनी आईफोन्स के दाम बढ़ा सकती है। लेकिन अभी आपके पास लेटेस्ट आईफोन सीरीज को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। iPhone 17 की लॉन्च डेट नजदीक आते ही iPhone 16 की कीमत में बड़ा डिस्काउंट ऑफर देखने को मिल रहा है। आप अभी iPhone 16 को बड़ी बचत के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

iPhone 16 Digit

फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को आईफोन्स पर तगड़े डिस्काउंट ऑफर्स दे रहा है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट इस समय ग्राहकों को सेल में आईफोन पर तगड़ा डिस्काउंट दे रहा है। सेल के डिस्काउंट ऑफर का फायदा लेकर आप लेटेस्ट जनरेशन का आईफोन को सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। अगर आपका बजट कम हैं और आप आईफोन्स के दाम कम होने का इंतजार कर रहे थे तो अब आपके पास खरीदारी का शानदार मौका है। iPhone 16 की खरीदारी पर आप इस समय हजारों रुपये की सीधी बचत कर सकते हैं।

End of Feed