टेक एंड गैजेट्स

FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से शुरू होगा नया नियम, कीमत, रिचार्ज प्रॉसेस, ट्रिप डिटेल, यहां जानें सबकुछ

अगर आप हाईवे पर सफर करते हैं तो आपकी बड़ी टेंशन खत्म होने वाली है। दरअस बस कुछ दिन का और इंतजार और इसके बाद आपको बार-बार अपने FASTag को रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा। सरकार 15 अगस्त से FASTag Annual Pass स्कीम को लागू करने जा रही है।

Image

नए नियम से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

FASTag Annual Pass: अगर आप हर दिन या फिर सप्ताह में 2-4 दिन हाईवे में सफर करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल हाईवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए 15 अगस्त से नया नियम शुरू होने जा रहा है। नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI 15 अगस्त से FASTag Annual Pass स्कीम को लागू करने जा रही है। इस नए नियम से हाईवे पर सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। इसके लागू होने के बाद यात्रियों की FASTag रिचार्ज की टेंशन पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

फास्‍टैग एनुअल पास सुविधा का ऐलान कुछ समय पहले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से की गई थी। अब इसे पूरे देश में लागू करने की तैयारी की जा रही है। 15 अगस्त 2025 के बाद से हाईवे पर डेली आने जाने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलने जा रही है। अब लोगो को अपने वॉहन पर लगे फास्टैग को बार-बार रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा। आइए आपको इसे रिचार्ज करने और एक्टिवेशन का प्रॉसेस बताते हैं।

FASTag Annual Pass क्या है ?

सबसे पहले आपको बता दें कि फास्‍टैग एनुअल पास आखिर क्या चीज है। यह एक ऐसा पास है जो हाईवे में सफर करने वाले यात्रियों को जारी किया जाएगा। इसकी मदद से बार बार फास्टैग रिचार्ज की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। अगर आप इसे एक बार लेते हैं तो यह एक साल तक या फिर 200 ट्रिप तक दोनों में से जो पूरी हो जाए तक मान्य होगी। एक बार पास लेने के बाद टोल प्लाजा पर कोई चार्ज नहीं देना होगा। मतलब अब आपको बार-बार टोल टैक्स देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

FASTag Annual Pass की कीमत

FASTag Annual Pass पास की कीमत 3,000 रुपये रखी गई है, जो 2025-26 के लिए बेस प्राइस है। अगर आप 3000 रुपये खर्च करके एनुअल पास लेते हैं तो टेंशन फ्री हो कर 200 ट्रिप कर सकते हैं। मतलब आपको हर ट्रिप का अब सिर्फ 15 रुपये ही खर्च आएगा। FASTag Annual Pass को आप राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप या NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके खरीद सकते हैं।

FASTag Annual Pass को ऐसे करें एक्टिवेट

  • FASTag Annual Pass के लिए पहले Rajmarg Yatra App ओपन करें या फिर य NHAI/MoRTH पोर्टल को विजिट करें
  • अब आपको नेक्स्ट स्टेप में अपनी गाड़ी की डिटेल और FAStag से जुड़ी जानकारी भरनी होगी।
  • आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपकी गाड़ी ब्लैकलिस्ट न हो और फास्टैग भी ठीक से लगा होगा।
  • अब आपको 3000 रुपये का पेमेंट करना होगा इसके लिए आपको कई सारे ऑनलाइन ऑप्शन मिल जाएंगे।
  • सभी प्रॉसेस होने के करीब दो घंटे के अंतर आपका FASTag Annual Pass एक्टिव हो जाएगा और SMS के जरिए आपको इसकी जानकारी दे दी जाएगी।

FASTag Annual Pass में ट्रिप कैसे काउंट होगी

अगर आपके मन में भी यह सवाल आ रहा है कि इस FASTag Annual Pass में 200 ट्रिप कैसे काउंट की जाएगी तो बता दें कि अगर आप इस पास को लेते हैं और किसी टोल प्लाजा को क्रॉस करते हैं तो वह एक ट्रिप मानी जाएगी। अगर आप उसी टोल प्लाजा से वापस आते हैं तो 2 ट्रिप मानी जाएगी। मतलब आप जितने बार टोल प्लाजा को क्रॉस करेंगे वह ट्रिप में काउंट होगी।

FASTag Annual Pass किन गाड़ियों के लिए मान्य होगा

FASTag Annual Pass की सुविधा सिर्फ प्राइवेट और नॉन कॉमर्शियल वाहनों के लिए होगी। अगर आपके पास कार के कार, जीप, वैन, SUV या फिर कोई दूसरी गाड़ी है जो कि नॉन कॉमर्शियल है तो आप इस एनुअल पास को ले सकते हैं। आपको बता दें कि FASTag Annual Pass नॉन-ट्रांसफरेबल है मतलब आप इसका इस्तेमाल दूसरे गाड़ी पर नहीं कर सकते है। अगर आप इसे दूसरी गाड़ी पर लगाते हैं तो यह आटोमैटिकली डीएक्टिवेट हो जाएगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article