टेक एंड गैजेट्स

Netflix, Amazon Prime और JioHotstar तीनों ही मिलेंगे फ्री, Jio के ऑफर ने उड़ाया गर्दा

Reliance Jio अपने ग्राहकों को कई तरह के प्लान्स ऑफर करता है। Jio की लिस्ट में कई सारे ऐसे प्लान्स मौजूद हैं जिसमें ग्राहकों को कंपनी Netflix, Amazon Prime और JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। आइए आपको जियो के 5 धांसू ऐसे प्लान्स के बारे में बताते हैं।

Image

जियो ने अपने ऑफर से करोड़ों ग्राहकों की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Jio Cheapest and Best Recharge Plans: देश की नंबर एक टेलिकॉ कंपनी रिलायंस जियो के पास इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा ग्राहक हैं। जियो की सर्विस को करीब 48 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं। जियो के पास हर एक कैटेगरी के यूजर्स के लिए कई तरह के सस्ते प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप जियो के ऐसे यूजर हैं जिन्हें मूवीज, वेब सीरीज या फिर स्पोर्ट्स कंटेंट देखना पसंद है तो अब आपकी बड़ी टेंशन खत्म होने वाली है। हम आपको जियो के कुछ ऐसे धमाकेदार प्लान्स बताने जा रहे हैं जिसमें कंपनी ग्राहकों को Netflix, Amazon Prime और JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन देती है।

जियो के पास टेलिकॉम इंडस्ट्री का सबसे बड़ा रिचार्ज प्लान्स का पोर्टफोलियो मौजूद है। कंपनी की लिस्ट में आपको एनुअल प्लान्स, गेमिंग प्लान्स, पॉपुलर प्लान्स, ट्रू 5G अनलिमिटेड प्लान्स, एंटरटेनमेंट प्लान्स, जियो प्लान प्लान्स, जियो फोन प्राइमा प्लान्स,वैल्यू प्लान्स और जियो भारत फोन प्लान्स समेत कई सारी कैटेगरी मौजूद है। इन सभी कैटेगरी में जियो ने एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स जोड़ रखे हैं।

अगर आप ऐसे प्लान्स की तलाश में हैं जिसमें आपको Netflix, Amazon Prime Video, Zee5, Sony Liv जैसे ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिले तो अब आपकी तलाश खत्म हुई। हम आपको कुछ ऐसे सस्ते और किफायती प्लान्स बताने जा रहे हैं जिसमें ये सभी औटीटी ऐप्स की सुविधा आपको पूरी तरह से फ्री में मिलती है।

Jio के 5 धमाकेदार रिचार्ज प्लान्स

Jio का 100 रुपये का प्लान- अगर आप कम खर्च में डेटा और ओटीटी पाना चाहते हैं तो इस प्लान को ले सकते हैं। इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 5GB डेटा और 90 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करती है। इस प्लान में आपको जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में आप कम कीमत में तीन महीने तक ओटीटी का लुत्फ उठा सकते हैं।

Jio का 445 रुपये वाला प्लान- अगर आप एक ही प्लान में कई सारे ओटीटी ऐप्स को फ्री में पाना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट होगा। इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में कंपनी ग्राहकों को हर दिन 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करती है। प्लान में आपको Sony Liv, Zee5, Lionsgate Play, Discovery+, FanCode, Sun NXT समेत 9 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Jio का 1029 रुपये का प्लान- इस रिचार्ज प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही ग्राहकों को हर दिन सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2GB डेटा मिलता है। इस प्लान में आपको कंपनी Amazon Prime Video का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है।

Jio का 1049 रुपये का प्लान-इस रिचार्ज प्लान में भी आपको ऊपर बताए गए प्लान की ही तरह बेनिफिट्स मिलते हैं। कंपनी इसमें अपने यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करती है। आपको सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 2GB तक डेटा मिलता है। इस प्लान में आपको Sony Liv और Zee5 का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जाता है। इसमें आपको जियो टीवी का भी एक्सेस मिलता है।

Jio का 1299 रुपये वाला प्लान- जियो का यह प्लान भी ग्राहकों को 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है। इसमें भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 2GB डेटा दिया जाता है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को पॉपुलर ओटीटी ऐप Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article