iPhone 16 Latest Offer: Apple अगले महीने ग्लोबल मार्केट समेत भारतीय बाजार में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। आईफोन लवर्स बेसब्री से नए आईफोन्स का इंतजार कर रहे हैं। लीक्स की मानें तो इस बार कंपनी आईफोन्स के दाम बढ़ा सकती है। लेकिन अभी आपके पास लेटेस्ट आईफोन सीरीज को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। iPhone 17 की लॉन्च डेट नजदीक आते ही iPhone 16 की कीमत में बड़ा डिस्काउंट ऑफर देखने को मिल रहा है। आप अभी iPhone 16 को बड़ी बचत के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट इस समय ग्राहकों को सेल में आईफोन पर तगड़ा डिस्काउंट दे रहा है। सेल के डिस्काउंट ऑफर का फायदा लेकर आप लेटेस्ट जनरेशन का आईफोन को सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। अगर आपका बजट कम हैं और आप आईफोन्स के दाम कम होने का इंतजार कर रहे थे तो अब आपके पास खरीदारी का शानदार मौका है। iPhone 16 की खरीदारी पर आप इस समय हजारों रुपये की सीधी बचत कर सकते हैं।
iPhone 16 डिस्काउंट ऑफर
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में iPhone 16 को 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। नई आईफोन सीरीज आने से पहले ही इसकी कीमत में कटौती कर दी गई है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को यह फोन 12% डिस्काउंट के साथ ऑफर कर रहा है। इस फ्लैट डिस्काउंट के साथ आ इस आईफोन को सिर्फ 69,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। फ्लैट डिस्काउंट के साथ ही आप बैंक ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं। Axis Bank Credit Card पर आप 4000 रुपये तक की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट ग्राहकों को 5% का कैशबैक ऑफर भी दे रहा है।
फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर का लाभ लेने के बाद भी आपके पास ढेर सारे पैसे बचाने का मौका है। फ्रीडम सेल में कंपनी ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। अगर आप आईफोन की खरीदारी के समय अपना पुराना फोन एक्सचेंज कराते हैं तो आप एक बड़ा अमाउंट बचा सकते हैं। कंपनी ग्राहकों को इस ऑफर में 57,850 रुपये तक बचाने का मौका दे रही है। अगर आप इस ऑफर में 45 हजार रुपये की बचत कर लेते हैं तो आप iPhone 16 को सिर्फ 25 हजार रुपये में खरीद पाएंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।
iPhone 16 में मिलते हैं धांसू फीचर्स
- iPhone 16 में कंपनी ने एल्यूमिनियम फ्रेम और बैक में ग्लास पैनल दिया है।
- पानी और धूल से इसे सुरक्षित रखने के लिए कंपनी ने IP68 की रेटिंग से लैस किया है।
- स्मार्टफोन में 6.1 इंच की सुपर रेटिना डिस्प्ले दी गई है जिसमें 2000 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है।
- डिस्प्ले को सेफ रखने के लिए कंपनी ने इसमें Ceramic Shield glass की प्रोटेक्शन दी है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन iOS 18 पर रन करता है जिसे आप iOS 18.6 पर अपग्रेड कर सकते हैं।
- फोटोग्राफी के लिए iPhone 16 में डुअल कैमरा मिलता है जिसमें 48+12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 3561mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
