टेक एंड गैजेट्स

Video: फोन की बैटरी को लड़के ने मुंह में रखा और फिर...भूलकर भी आप ऐसी गलती न करें

बैटरी में धमाका होते ही वहां हड़कंप मच गया और आनन-फानन में लोगों ने उस जलती हुई बैटरी को बाहर फेंका। वीडियो देखने से ऐसा लगता है कि शख्स किसी मोबाइल की शॉप के अंदर बैठा हुआ है। बैटरी फटने की वजह से लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।

Image

बैटरी में ब्लास्ट की वजह से लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।

मोबाइल फोन की बैटरी को मुंह में रखना कितनी बड़ी गलती हो सकती है यह हाल ही के एक वीडियो में सामने आया। अक्सर लोग अपने पुराने मोबाइल फोन के साथ तरह तरह की चीजें करते हैं, कभी उसके पार्ट्स निकालते हैं तो कभी बैटरी को चेक करने के लिए मुंह में रखते हैं। अगर आप भी इस तरह की चीजें करते हैं तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसमें एक शख्स फोन की बैटरी को चबाता हुआ नजर आ रहा है और फिर उसके साथ जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया।

शख्स की फोन की बैटरी के साथ गई ये गलती इस समय जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति फोन की लीथियम बैटरी को मुंह से चबाता हुआ नजर आ रहा है। शख्स जैसे ही बैटरी को चबाना शरू करता है वह बैटरी ब्लास्ट हो जाती है। धमाका छोटा था लेकिन उसने आदमी और आस पास के लोगों को एक बड़ा झटका दे दिया।

यह पोस्ट X (पहले ट्विटर) पर rose_k01 नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। सिर्फ एक दिन में ही इसे हजारों लोग देख चुके हैं। पोस्ट में बताया गया है कि एक मोबाइल की दुकान में बहुत डरावना हादसा हुआ। वहां एक लड़के ने अचानक मोबाइल फोन की लिथियम बैटरी को चबाना शुरू कर दिया। कुछ ही सेकंड में बैटरी फट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

बैटरी में धमाका होते ही वहां हड़कंप मच गया और आनन-फानन में लोगों ने उस जलती हुई बैटरी को बाहर फेंका। वीडियो देखने से ऐसा लगता है कि शख्स किसी मोबाइल की शॉप के अंदर बैठा हुआ है। बैटरी फटने की वजह से लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह घटना उन लोगों के लिए एक बड़ा सबक है जो मजाक मजाक में फोन की बैटरी को मुंह में रखते हैं या फिर उससे खेलते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article