CNAP सेवा पर सरकार का बड़ा अपडेट: 4G और 5G यूजर्स के लिए जारी है ट्रायल, 2G नेटवर्क पर अभी नहीं मिलेगी सुविधा

सरकार ने फिलहाल CNAP सेवा की देशव्यापी लॉन्च डेट घोषित नहीं की है। संचार मंत्रालय का कहना है कि ट्रायल और तकनीकी मूल्यांकन पूरा होने के बाद ही इसे पूरे देश में लागू करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

देश में स्पैम और फर्जी कॉल पर लगाम लगाने के लिए प्रस्तावित कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सिस्टम को लेकर सरकार ने बड़ा अपडेट दिया है। लोकसभा में 5 अगस्त 2026 को पूछे गए एक सवाल के जवाब में संचार मंत्रालय ने बताया कि फिलहाल 4G और उससे ऊपर की तकनीक वाले नेटवर्क पर CNAP सेवा का ट्रायल चल रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस सेवा को देशभर में कब लागू किया जाएगा, इसका फैसला ट्रायल के नतीजों के बाद ही लिया जाएगा।

CNAP service

TRAI की सिफारिश पर शुरू हुआ ट्रायल/Photo-TRAI

TRAI की सिफारिश पर शुरू हुआ ट्रायल

लोकसभा में सांसद नवीन जिंदल द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने बताया कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) की सिफारिशों के आधार पर टेलीकॉम कंपनियों ने 4G और उससे ऊपर की तकनीक पर CNAP सेवा का परीक्षण शुरू किया है। सरकार के अनुसार, यह ट्रायल सफल रहने और तकनीकी मूल्यांकन पूरा होने के बाद ही पूरे देश में इस सेवा को लागू करने की समय-सीमा तय की जाएगी।

End of Feed