Meta पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, बच्चों की सुरक्षा को लेकर ठोका ₹4,700 करोड़ का जुर्माना

Meta को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में पहले भी कानूनी झटका लग चुका है। इस साल लॉस एंजिल्स में कंपनी इसी तरह का एक मुकदमा हार चुकी है। इसके अलावा कैलिफोर्निया में Meta के खिलाफ एक और बड़ा ट्रायल अगले सप्ताह शुरू होने वाला है।

अमेरिका के न्यू मैक्सिको की एक अदालत ने Facebook और Instagram की पैरेंट कंपनी Meta पर बच्चों की मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचाने और उन्हें ऑनलाइन शोषण से पर्याप्त सुरक्षा नहीं देने के मामले में 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। अदालत ने माना कि Meta के प्लेटफॉर्म के डिजाइन और कुछ फीचर्स बच्चों में सोशल मीडिया की लत बढ़ाने और उन्हें कई तरह के जोखिमों के सामने लाने में भूमिका निभाते हैं।

Mark Zuckerberg

Meta फैसले के खिलाफ करेगी अपील

Meta ने बच्चों के लिए पैदा किया 'पब्लिक न्यूसेंस'

न्यू मैक्सिको के जज ब्रायन बिडशेड ने अपने फैसले में कहा कि Meta ने राज्य में एक तरह का 'पब्लिक न्यूसेंस' पैदा किया। अदालत के मुताबिक, कंपनी ने ऐसे फीचर्स डिजाइन किए, जो नाबालिगों में सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा बच्चों को यौन शोषण जैसे गंभीर खतरों का भी सामना करना पड़ा।

End of Feed