टेक एंड गैजेट्स

सस्ते में मिलते हैं दमदार साउंड वाले ये 4 प्रोडक्ट, ईयरबड्स से लेकर पावर बैंक तक, सब हैं खास

smart accessories and audio products: जुकबॉक्स 27 स्पीकर में 6W आउटपुट मिलता है। कंपनी का कहना है कि इसके ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) फंक्शन की मदद से अन्य जुकबॉक्स स्पीकर को भी कनेक्ट किया जा सकता है। स्पीकर में RGB लाइट भी हैं जो आपके म्यूजिक के साथ सिंक हो जाता है।

Image

Lyne Originals

Smart Accessories: Lyne ओरिजिनल्स ने भारत में त्योहारी सीजन के लिए अपने नए प्रोडक्ट की लेटेस्ट रेंज लॉन्च कर दी है। इसमें कूलपॉड्स 55 TWS ईयरबड्स, जूकबॉक्स 27 स्पीकर, पावरबॉक्स 11 प्रो पावर बैंक और रोवर 46 नेकबैंड को पेश किया गया है। चलिए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

CoolPods 55 TWS

ईयरफोन में गेमिंग और म्यूजिक के लिए 60ms सुपर लो लेटेंसी का सपोर्ट है। इसमें क्रिस्टल-क्लियर कॉल के लिए क्वाड माइक ENC और फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। कंपनी का कहना है कि यह एक बार की चार्जिंग के साथ 120 घंटे तक का प्लेटाइम देती है। इसकी कीमत 999 रुपये है।

JukeBox 27 Speaker

जुकबॉक्स 27 स्पीकर में 6W आउटपुट मिलता है। कंपनी का कहना है कि इसके ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) फंक्शन की मदद से अन्य जुकबॉक्स स्पीकर को भी कनेक्ट किया जा सकता है। स्पीकर में RGB लाइट भी हैं जो आपके म्यूजिक के साथ सिंक हो जाता है। आसान पोर्टेबिलिटी के लिए लेदर हैंगिंग बेल्ट के साथ, जुकबॉक्स 27 6 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करता है और मल्टिपल कनेक्टिविटी के लिए FM, TF कार्ड, AUX इनपुट और ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट है।

PowerBox 11 Pro Power Bank

पावर बॉक्स 11 प्रो पावरबैंक उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो ज्यादा यात्रा करते हैं। PD + QC 22.5W आउटपुट के साथ फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 15W मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। USB आउटपुट और टाइप-सी इनपुट/आउटपुट का भी सपोर्ट है।

Rover 46 Neckband

रोवर 46 नेकबैंड में मैग्नेटिक ऑन/ऑफ कंट्रोल के साथ, नेकबैंड एक सहज यूजर्स एक्सपीरियंस मिलता है। यह एक बार चार्ज करने पर 100 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देता है। स्पष्ट कॉल और लो लेटेंसी गेमिंग मोड के लिए ENC भी है। इसके साथ फास्ट टाइप-सी/यूएसबी डायरेक्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है और कंपनी का दावा है कि यह आपको पूरे दिन कनेक्टेड रख सकती है।

कितनी है कीमत

  • इन प्रोडक्ट्स को देशभर में मोबाइल एक्सेसरीज स्टोर से खरीदा सकता है।
  • कूलपॉड्स 55 TWS: ₹ 999
  • जूकबॉक्स 27 स्पीकर: ₹ 999
  • पावरबॉक्स 11 प्रो पावरबैंक: ₹ 1499
  • रोवर 46 नेकबैंड: ₹ 799
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article