टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुई Samsung Galaxy Ring, कीमत 38,999 रुपये, जानें खासियत

samsung galaxy ring launched in india: गैलेक्सी रिंग को सैमसंग हेल्थ ऐप के साथ पेयर किया जा सकता है। इसमें फीमेल हेल्थ के लिए भी अलग से फीचर्स मिलते हैं। यह आपकी नींद को भी ट्रैक कर सकती है और आपको अच्छी नींद के लिए नींद के पैटर्न को समझने और स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देने के लिए एआई एल्गोरिदम का इस्तेमाल करता है।

Image

Samsung Galaxy Ring.

Samsung Galaxy Ring: सैमसंग गैलेक्सी रिंग भारत में लॉन्च हो गई है। इस स्मार्ट रिंग को ऑप्टिकल बायो-सिग्नल सेंसर, तापमान सेंसर और एक्सेलेरोमीटर जैसे सेंसर से लैस किया गया है। यह सैमसंग हेल्थ ऐप के साथ काम करता है। इसमें IP68 वाटर और डस्ट-रेसिस्टेंट रेटिंग और सात दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

Samsung Galaxy Ring Price: कितनी है कीमत

सैमसंग गैलेक्सी रिंग को भारत में 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। यह तीन शानदार- टाइटेनियम ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम गोल्ड कलर में आती है। स्मार्ट रिंग को सैमसंग डॉट कॉम , चुनिंदा रिटेल स्टोर, अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy Ring Specs: क्या है खासियत

गैलेक्सी रिंग पांच से लेकर 13 तक के नौ साइज में आता है। यानी आप अपने साइज के हिसाब से इसे खरीद सकते हैं। इसका वजन करीब 2.3 ग्राम से 3 ग्राम के बीच है। सैमसंग गैलेक्सी रिंग में AI हेल्थ फीचर्स का भी सपोर्ट मिलता है। यह स्लीप स्कोर और खर्राटों का एनालिसिस और नींद के दौरान एक्टिविटी, नींद की देरी और हार्ट और सांस की दर जैसे नींद के मैट्रिक्स को भी ट्रैक कर सकती है।

गैलेक्सी रिंग को सैमसंग हेल्थ ऐप के साथ पेयर किया जा सकता है। इसमें फीमेल हेल्थ के लिए भी अलग से फीचर्स मिलते हैं। रिंग में हार्ट रेट अलर्ट, लाइव हार्ट रेट, ऑटो वर्कआउट डिटेक्शन, जेस्चर कंट्रोल और फाइंड माई रिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article