सिम कार्ड सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह टैबलेट, बच्चों के लिए है बेस्ट

Lenovo Tab Launched in India: लेनोवो का कहना है कि इसका स्टैंडबाय मोड इसे डिजिटल फोटो फ्रेम या घड़ी में बदल सकता है। बैटरी की बात करें तो, लेनोवो टैब में 5,100mAh बैटरी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका साइज 9.5×235.7×154.5mm है।

Lenovo ने अपने टैबलेट Lenovo Tab को भारत में लॉन्च कर दिया है। Lenovo Tab के साथ मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4GB रैम दी गई है। Lenovo Tab के साथ 10.1 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। Lenovo Tab में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 15W की चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए Lenovo Tab में Wi-Fi और Wi-Fi + LTE का विकल्प मिलेगा।

Lenovo Tab/Photo- Lenovo

Lenovo Tab/Photo- Lenovo

Lenovo Tab की कीमत

Lenovo Tab की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। यह कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और Wi-Fi मॉडल की है। वहीं इसी रैम और स्टोरेज के साथ Wi-Fi + LTE मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है। 4GB रैम+ 128GB स्टोरेज की कीमत 11,998 रुपये है।

End of Feed