Lenovo ने लॉन्च किया पहला AI Tablet, 10200mAh की मिलेगी बड़ी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

Lenovo ने भारतीय बाजार में एक धांसू फीचर्स के साथ नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Lenovo Yoga Tab Plus है। इस टैबलेट में कंपनी ने बड़ी डिस्प्ले के साथ पॉवरबैंक जैसी बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है। इस टैबलेट के 6 स्पीकर्स आपको शानदार एक्सपीयंस देने वाले हैं।

दिग्गज कंपनी लेनोवो की तरफ से भारतीय बाजार में एक नया टैबलेट पेश कर दिया गया है। लेनोवो के लेटेस्ट टैबलेट का नाम Lenovo Yoga Tab Plus है। कंपनी की मानें तो यह टैबलेट “Lenovo’s First AI Tablet” है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग या फिर एंटरटेनमेंट के लिए बड़ी डिस्प्ले वाला टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपके पास एक नया ऑप्शन भी मौजूद है। लेनोवो ने इस टैबलेट में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 12.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी है। आइए आपको इस टैबलेट से जुड़ी पूरी डिटेल्स देते हैं।

Lenovo

लेनोवो ने मार्केट में पेश किया दमदार फीचर्स वाला धांसू टैबलेट। (फोटो साभार- Lenovo)

Lenovo Yoga Tab Plus की कीमत

Lenovo Yoga Tab Plus के Pen + Keyboard वेरिएंट को 44,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। यह प्राइस इसके 256GB वेरिएंट की है। कंपनी ने इसे 512GB वेरिएंट के साथ भी लॉन्च किया है। अगर आप इसकी तरफ जाते हैं तो आपको 47,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस टैबलेट को आप लेनोवो की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन से खरीद सकते हैं।

End of Feed