टेक एंड गैजेट्स

Jio के दो धांसू रिचार्ज प्लान, मिलेंगी फ्री 5G डेटा, OTT सब्सक्रिप्शन और रोजाना 2GB इंटरनेट जैसी सुविधा

Jio Affordable 84 Day Plans: इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है अनलिमिटेड 5G डेटा। यानी आप बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का फायदा उठा सकते हैं। ₹1,029 वाले प्लान में Amazon Prime Video का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं ₹1,028 वाले प्लान में Swiggy Premium सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

Image

Jio के ये प्लान लंबे समय तक वैधता और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स चाहने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। (फोटो सोर्स- istock)

Jio Affordable 84 Day Plans: भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio अपने यूजर्स के लिए कई किफायती प्रीपेड प्लान्स ऑफर करती हैं, जो अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री 5G डेटा, रोजाना 2GB डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन जैसी खूबियों के साथ आते हैं। Jio के ये प्लान लंबे समय तक वैधता और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स चाहने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन होते हैं। हम यहां आपको जियो के ऐसे ही 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान बता रहे हैं।

Jio का ₹1,029 वाला प्लान

इस प्लान की कीमत ₹1,029 है और इसमें 84 दिन की वैधता मिलती है। यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, यानी कुल 168GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS रोजाना और नेशनल रोमिंग की सुविधा भी दी जा रही है।

Amazon Prime Video और अन्य ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन

₹1,029 वाले प्लान में Amazon Prime Video का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा Jio TV और Jio Cloud जैसी Jio Apps का भी एक्सेस फ्री में मिलता है, जिससे एंटरटेनमेंट का मजा दोगुना हो जाता है।

अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है अनलिमिटेड 5G डेटा। हालांकि इसके लिए यूजर के पास 5G स्मार्टफोन होना जरूरी है और उसे Jio के 5G नेटवर्क से कनेक्ट होना पड़ेगा। एक बार कनेक्ट होने के बाद बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का फायदा उठाया जा सकता है।

Jio का ₹1,028 वाला प्लान

अगर आप Amazon Prime Video नहीं चाहते तो Jio के पास ₹1,028 वाला प्लान भी है। इसमें भी 84 दिन की वैधता, रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और नेशनल रोमिंग की सुविधा दी गई है।

Swiggy Premium सब्सक्रिप्शन का एक्स्ट्रा फायदा

₹1,028 वाले प्लान में Amazon Prime Video की जगह Swiggy Premium सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। जो यूजर फूड डिलीवरी सर्विस का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह प्लान ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article