दिग्गज कंपनी लेनोवो की तरफ से भारतीय बाजार में एक नया टैबलेट पेश कर दिया गया है। लेनोवो के लेटेस्ट टैबलेट का नाम Lenovo Yoga Tab Plus है। कंपनी की मानें तो यह टैबलेट “Lenovo’s First AI Tablet” है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग या फिर एंटरटेनमेंट के लिए बड़ी डिस्प्ले वाला टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपके पास एक नया ऑप्शन भी मौजूद है। लेनोवो ने इस टैबलेट में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 12.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी है। आइए आपको इस टैबलेट से जुड़ी पूरी डिटेल्स देते हैं।
Lenovo Yoga Tab Plus की कीमत
Lenovo Yoga Tab Plus के Pen + Keyboard वेरिएंट को 44,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। यह प्राइस इसके 256GB वेरिएंट की है। कंपनी ने इसे 512GB वेरिएंट के साथ भी लॉन्च किया है। अगर आप इसकी तरफ जाते हैं तो आपको 47,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस टैबलेट को आप लेनोवो की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन से खरीद सकते हैं।
6 स्पीकर्स से लैस है यह टैबलेट
Lenovo Yoga Tab Plus एक मल्टी पर्पज टैबले है। मतलब स्टूडेंट से लेकर प्रोफेशनल्स और एंटरटेनमेंट तक लगभग सभी कामों में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको शानदार परफॉर्मेंस, टॉप नॉच डिस्प्ले और बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस मिलने वाला है। कंपनी ने इसमें Harman Kardon के 6 स्पीकर्स दिए हैं।
Lenovo Yoga Tab Plus के फीचर्स
लेनोवो के इस टैबलेट में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो 12.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले में आपको 3K रेजोल्यूशन दिया गया है। लैग फ्री एक्सपीरियंस के लिए डिस्प्ले में 144hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा परफॉर्मेंस के लिए आपको इस टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। इस चिपसेट के साथ आपको Adreno 750 GPU और Qualcomm Hexagon NPU का सपोर्ट भी मिलता है।
Lenovo Yoga Tab Plus में कंपनी ने 12GB तक की रैम और 256GB/512GB स्टोरेज के ऑप्शन दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा मिलता है। वहीं इसके रियर पैनल में भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने सिक्योरिटी के लिए इसमें स्मार्टफोन की ही तरह फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Lenovo Yoga Tab Plus को पॉवर देने के लिए इसमें 10200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसे आप 45W की फास्ट चार्जिंग के साथ चार्ज कर सकते हैं।
