10200mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 टैबलेट, जानें कीमत और फीचर्स

लेनोवो ने अपने इस लेटेस्ट एंड्रॉयड टैबलेट को मिड रेंज फ्लैगशिप कैटेगरी में लॉन्च किया है। आप इसे 40 हजार रुपये से कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इसमें आरको 13 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ 144Hz का रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2: आजकल के स्मार्टफोन्स में आपको अच्छी खासी बड़ी डिस्प्ले मिलती है लेकिन जब ओटीटी स्ट्रीमिंग, स्पोर्ट्स कंटेंट देखने की बात होती है तो बड़े डिस्प्ले वाले डिवाइस ही परफेक्ट होते हैं। इस तरह के कंटेंट के लिए टैबलेट एक बेस्ट ऑप्शन होते हैं। अगर आप भी टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। टैबलेट के सेक्शन में लेनोवो एक पॉपुलर ब्रैंड है और कंपनी के पास हर एख बजट कैटेगरी में कई सारे ऑप्शन्स मौजूद हैं। अब लेनोवो ने एक और ऑप्शन अपने फैंस को दे दिया है। कंपनी की तरफ से ग्राहकों के लिए बाजार में Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 लॉन्च किया गया है।

Lenovo Idea Tab Pro

लेनोवो के लेटेस्ट टैबलेट में आप पर्सनल वर्क से लेकर प्रोफेशनल वर्क तक कर पाएंगे।

लेनोवो ने अपने इस लेटेस्ट एंड्रॉयड टैबलेट को मिड रेंज फ्लैगशिप कैटेगरी में लॉन्च किया है। आप इसे 40 हजार रुपये से कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इसमें आरको 13 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ 144Hz का रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। ओटीटी स्ट्रीमिंग के साथ साथ आप इस टैबलेट में अपने प्रोफेशनल और पर्सनल वर्क भी कर पाएंगे। अगर आप गेमिंग के शौकीन है तो Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 आपकी इस जरूरत को भी पूरा करता है। हाई रिफ्रेश रेट होने के की वजह से आप इसमें आसानी से गेमिंग भी कर पाएंगे।

End of Feed