अगर आप एक नया फ्लैगशिप कैटेगरी का स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Edge को कम कीमत में खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट ने हजारों रुपये की सीधी कटौती इस स्मार्टफोन पर की है। वैसे तो इसकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक है लेकिन अब इसे भारी बचत के साथ बेहद अफोर्डेबल प्राइस में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy S25 Edge में आपका स्टाइलिश स्लिम डिजाइन और दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें आपको पावरफुल चिपसेट और शानदार कैमरा मिलता है। इसमें आपको फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ भारी भरकम बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
फ्लिपकार्ट में Samsung Galaxy S25 Edge के 256GB वेरिएंट को 1,09,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। कंपनी ग्राहकों को इस पर अभी 36% की छूट दे रही है।
इस फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के बाद Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत सिर्फ 69,999 रुपये रह गई है। मतलब आपके सीधे-सीधे 40,000 रुपये बचने वाले हैं। इस ऑफर के बाद भी आपके ढेर सारे एक्स्ट्रा पैसे बचा सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 Edge पर मिलने वाले बैंक ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस कार्ड पर 3,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। वहीं फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड पर भी 3500 रुपये की सीधी छूट मिलेगी।
अगर आप स्मार्टफोन की खरीदारी पर एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेते हैं तो आप 43,650 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Samsung Galaxy S25 Edge के फीचर्स की बात करें तो इसमें टाइटेनियम का फ्रेम और ग्लास बैक पैनल मिलता है। पानी और धूल से सेफ्टी के लिए इसमें आपको IP68 की रेटिंग मिलती है। कंपनी ने इसमें 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी है जिसमें Corning Gorilla Glass Ceramic 2 की प्रोटेक्शन मिलती है।
आउट ऑफ द बॉक्स इस स्मार्टफोन में आपको एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में कंपनी ने Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया है। कंपनी ने इसमें 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी है।
फोटोग्राफी के लिए रियर में आपको 200 + 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें आपको 3900mAh की बैटरी मिलती है।