एक्स में फिर से होगी छंटनी, एलन मस्क की कंपनी कई कर्मचारियों को निकालेगी: रिपोर्ट

Elon Musk X Layoffs: इस साल जनवरी में, एक्स ने कथित तौर पर अपने 'सेफ्टी' स्टाफ के 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था, ये वो लोग थे जो अपमानजनक ऑनलाइन कंटेंट को रोकने का काम करते थे। कटौती से कंपनी के कई विभाग जैसे विविधता, समावेशन, उत्पाद विकास और डिजाइन प्रभावित हुए थे।

Elon Musk X Layoffs: एलन मस्क इन दिनों 5 नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप का प्रचार करने में व्यस्त हैं। इसी बीच जानकारी मिल रही है कि मस्क ने कथित तौर पर अपने एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से और अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। द वर्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्स के भीतरी सूत्रों और कार्यस्थल मंच ब्लाइंड पर पोस्ट के हवाले से कहा गया है कि कंपनी के इंजीनियरिंग विभाग से कर्मचारियों को कम किया गया है।

elon musk

Elon Musk

एक्स में फिर होगी छंटनी?

रिपोर्ट के अनुसार "छंटनी की इस प्रक्रिया के तहत कितने कर्मचारी प्रभावित हुए हैं, उनकी संख्या को लेकर जानकारी नहीं है। कर्मचारियों की इस छंटनी से ठीक दो महीने पहले उनसे कहा गया था कि वे अपने लीडर्स को कंपनी में अपने योगदान को लेकर एक पेज की समरी सबमिट करें।" एलन मस्क और एक्स की ओर से अभी तक इस छंटनी को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारियां नहीं दी गई है।

End of Feed