सस्ता मेड इन इंडिया स्मार्टफोन लॉन्च, दमदार बैटरी, शानदार कैमरा!

यदि आप भी किसी ऐसे सस्ते स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो सस्ता भी हो और मेड इन इंडिया भी हो तो यह खबर आपके लिए है। Lava Smart 4 Plus को 6.75 इंच डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी, 4GB रैम, 13MP कैमरा और एंड्रॉयड 15 Go के साथ पेश किया गया है।

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Smart 4 Plus भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे किफायती सेगमेंट में उतारा है और यह सिंगल रैम व स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

Lava Smart 4 Plus

Lava Smart 4 Plus की कीमत और उपलब्धता

भारत में Lava Smart 4 Plus की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। यह फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले मॉडल में आता है। स्मार्टफोन को Nilgiri Blue और Himalayan Silver कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इसके साथ कंपनी ने Lava Smart 4 Plus के लिए डोरस्टेप आफ्टर-सेल्स सर्विस देने की भी जानकारी दी है।

End of Feed