Lava Shark 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस, जानें कीमत और फीचर्स

Lava Shark 2 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का एआई रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे में नाइट मोड, एचडीआर, पोर्ट्रेट, फिल्म, प्रो मोड और मोशन फोटो जैसे फीचर दिए गए हैं। फोन में डुअल-व्यू वीडियो और 2के वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी है।

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता Lava ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Lava Shark 2 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की Shark 2 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले इस सीरीज में Lava Shark 2 4G और Shark 2 5G को पेश किया गया था। नए फोन में 6,000mAh की बैटरी, 50MP का रियर कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Unisoc प्रोसेसर के साथ Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।

Lava Shark 2 Pro 5G

120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंच का डिस्प्ले

Lava Shark 2 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता

Lava Shark 2 Pro 5G की भारत में कीमत 16,699 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है। ग्राहक इसे कंपनी के अधिकृत ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेल चैनलों से खरीद सकते हैं। फोन को दो कलर ऑप्शन- आकाश ब्लू और नंदा सिल्वर में पेश किया गया है। कंपनी देशभर में ग्राहकों को मुफ्त डोरस्टेप फोन सर्विस भी दे रही है।

End of Feed