टेक एंड गैजेट्स

15,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च होने जा रहा है ये धांसू स्मार्टफोन, स्वदेशी कंपनी मचाएगी तहलका

स्वदेसी कंपनी लावा जल्द ही बाजार में एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है जो कि Lava Blaze AMOLED 2 5G होगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी अपने फैंस को एक से बढ़कर एक धांसू फीचर्स देने वाली है। लावा का यह स्मार्टफोन सैमसंग, वीवो और ओप्पो की टेंशन बढ़ाने वाला है।

Image

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने जा रहा है यह तगड़ा स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Lava)

Lava New Smartphones: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अगस्त-सितंबर का महीना भारतीय बाजार के लिए काफी खास रहने वाला है। इन दोनों महीनों में बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स दस्तक देने जा रहे हैं। स्वदेश देशी कंपनी लावा भी अब एक बड़ा धमाका करने की प्लानिंग कर रही है। लावा अपने फैंस के लिए Lava Blaze AMOLED 2 5G को पेश करने की तैयारी कर रही है।

लावा ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने अपकमिंग Lava Blaze AMOLED 2 5G को टीज कर दिया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्मार्टफोन को जल्द ही मार्केट में पेश किया जाएगा। टीजर वीडियो से इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है। कंपनी क्लेम कर रही है कि अपने प्राइस सेगमेंट में यह मार्केट में मौजूद अब तक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन होगा।

कंपनी ने सोशल मीडिया में किया खुलासा

लावा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में पोस्ट करके Lava Blaze AMOLED 2 5G से पर्दा उठाया है। कंपनी ने इसके फीचर्स का तो खुलासा कर दिया है लेकिन अभी तक लॉन्चिंग डेट से पर्दा नहीं उठाया है। हालांकि उम्मीद है कि जल्द ही कंपनी इसे भारत में लॉन्च करेगी। पहले ऐसी लीक्स सामने आ रही थीं कि कंपनी इस स्मार्टफोन को जुलाई के अंत में लॉन्च करेगी।

लावा का अपकमिंग स्मार्टफोन टीजर में व्हाइट बैक पैनल के साथ नजर आ रहा है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में फ्लैट पैनल दिया है। रियर पैनल के टॉप पर एक ब्लैक स्ट्रिप में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें कंपन ने डुअल कैमरा सेटअप के साथ ही एलईडी फअलैश भी दिया है। इसके रियर पैनल में कंपनी ने मार्बल जैसा दिखने वाला डिजाइन दिया है।

Lava Blaze AMOLED 2 5G की कीमत

Lava Blaze AMOLED 2 5G की कीमत की बात करें तो कंपनी के मुताबिक यह स्मार्टफोन 15 हजार रुपये से कम बजट में सबसे स्लिम स्मार्टफोन होने वाला है। इसका मतलब यह है कि इसे 12 से 15 हजार रुपये के सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें दो कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं जिसमें फीचर व्हाइट और मिडनाइट कलर्स शामिल होंगे।

Lava Blaze AMOLED 2 5G के फीचर्स

  • इस स्मार्टफोन में कंपनी 6.67 इंच की एमोलेड स्क्रीन दे सकती है।
  • डिस्प्ले पैनल में फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • Lava Blaze AMOLED 2 5G में 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है।
  • इस स्मार्टफोन में लावा वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन दे सकता है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ डुअल कैमरा मिलता है।
  • इस स्मार्टफोन में कंपनी 5000mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करेगा।
यह भी पढ़ें- Jio लाया 189 रुपये का धांसू ऑफर, UPI ऐप पर नहीं मिल रहा है प्लान तो यहां से करें रिचार्ज
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article