कर लें खुद को अपग्रेड! भारत के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन की सेल शुरू, कीमत 10 हजार से भी कम

  • Authored by: साकेत सिंह बघेल
  • Updated Nov 15, 2022, 04:15 PM IST

Lava के सस्ते 5G स्मार्टफोन यानी Lava Blaze 5G की बिक्री शुरू हो गई है। इसे अभी 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Lava ने 7 नवंबर को अपने बजट स्मार्टफोन लाइनअप को विस्तार देते हुए Lava Blaze 5G को लॉन्च किया था। ये देश का फिलहाल सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है। अब इसकी बिक्री आज ये ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से शुरू कर दी गई है। इस फोन MediaTek प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।

Lava Blaze 5G

Lava Blaze 5G

कीमत

Lava Blaze 5G की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर 12 बजे से शुरू कर दी गई है। इसकी कीमत 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए 10,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, आज यानी 15 नवंबर को इसे स्पेशल ऑफर के तहत महज 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे ग्राहक ग्लास ब्लू और ग्लास ग्रीन वाले कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

End of Feed