रोबोट की निगरानी के लिए नौकरी, एक दिन के मिलेंगे 32 हजार, यह AI कंपनी कर रही भर्ती

अभी तक इंसानों की देखरेख के लिए ही लोगों को नौकरी मिलती थी, लेकिन अब रोबोट की देखभाल के लिए इंसानों को नौकरी पर रखा जा सकता है और इसके लिए हर घंटे 4,000 रुपये तक की सैलरी भी मिल रही है।

अभी तक आपने इंसानों को रोबोट चलाते और उनसे काम कराते हुए देखा होगा, लेकिन अब रोबोट की निगरानी के लिए भी अलग से नौकरी निकल रही है। अमेरिका की रोबोटिक्स कंपनी Figure AI ने अपने ह्यूमनॉइड रोबोट की देखरेख के लिए नाइट शिफ्ट कोऑर्डिनेटर की भर्ती निकाली है। इस नौकरी में हर घंटे 40 से 45 डॉलर (करीब 3,600 से 4,000 रुपये) तक मिलेंगे। खास बात यह है कि कर्मचारी को रातभर रोबोट की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी और उनके काम में आने वाली परेशानियों को दूर करना होगा।

Caretaker for robot

रोबोट की निगरानी के लिए नौकरी, हर घंटे मिलेंगे ₹4,000 तक/Photo-AI

रात 10:30 बजे से सुबह 7 बजे तक होगी ड्यूटी

Figure AI की यह नौकरी अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सांता क्लारा में है। कंपनी के जॉब पोस्ट के मुताबिक, कर्मचारी को सप्ताह में पांच दिन रात 10:30 बजे से सुबह 7 बजे तक काम करना होगा। यह कॉन्ट्रैक्ट-टू-हायर पद है, यानी शुरुआत में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्ति होगी और आगे चलकर स्थायी नौकरी का मौका मिल सकता है। इस दौरान कर्मचारी को रोबोट ऑपरेटरों की टीम को निर्देश देने, मशीनों को काम सौंपने और उनके प्रदर्शन पर नजर रखने की जिम्मेदारी मिलेगी।

End of Feed