Jio का तोहफा! एक प्लान में 13 OTT ऐप्स और 800 से ज्यादा चैनल का मजा, जानें कीमत

JioTV+ App: जियो टीवी प्लस ऐप के साथ आप जियोसिनेमा प्रीमियम, डिज्नी+ हॉटस्टार, सोनी लिव, जी5, फैनकोड और SunNXT एप्लिकेशन का लाभ उठा सकते हैं। एंड्रॉयड टीवी, एप्पल टीवी और अमेजन फायर टीवी स्टिक के लिए इस ऐप को स्टोर एप्लिकेशन से डाउनलोड कर सकते हैं।

JioTV+ App: रिलायंस जियो ने एंड्रॉयड, एप्पल और अमेजन के फायर ओएस से लैस और अन्य टीवी के लिए जियोटीवी+ ऐप लॉन्च कर दिया है। इस ऐप पर 13 ओटीटी ऐप और 800 से ज्यादा चैनल का मजा मिलता है। यह ऐप पहले केवल जियो सेट-टॉप बॉक्स (एसटीबी) के माध्यम से ही उपलब्ध था, जो जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर कनेक्शन के साथ आता था। लेकिन अब ग्राहक एक ही ऐप पर कई सारी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

End of Feed