टेक एंड गैजेट्स

32MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ ये दमदार स्मार्टफोन, डिजाइन-डिस्प्ले भी है धांसू

Oppo F27 5G Launched in India: ओप्पो F27 5G में 6.67 इंच फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले, Android 14 आधारित ColorOS 14, मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट और रियर में भी दो कैमरे मिलते हैं। फोन 44 मिनट में 0 से 100 फीसदी तक चार्ज हो जाता है।

Image

Oppo F27 5G (Image-Oppo)

Oppo F27 5G: ओप्पो एफ27 5जी फोन भारत में लॉन्च हो गया है। फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस है। इसमें 256 जीबी तक स्टोरेज, 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले और 45W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP64 रेटिंग भी मिलती है।

Oppo F27 5G Price: भारत में कीमत

भारत में ओप्पो F27 5G को दो कलर ऑप्शन- एम्बर ऑरेंज और एमरल्ड ग्रीन में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 24,999 रुपये है। फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्म से खरीदा जा सकेगा।

बड़ी एमोलेड डिस्प्ले

ओप्पो F27 5G में 6.67 इंच फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में Android 14 आधारित ColorOS 14 दिया गया है। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

दमदार है कैमरा, बैटरी बैकअप

फोन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। इसके अलावा रियर में भी दो कैमरे मिलते हैं जो 50 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो Oppo F27 5G में 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है, जो 45W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन 44 मिनट में 0 से 100 फीसदी तक चार्ज हो जाता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!