लॉन्च हुआ JioHotstar ऐप, एक ही जगह मिलेगा JioCinema और Disney+ Hotstar का मजेदार कॉम्बो

JioHotstar Streaming Platform Launched: JioStar के डिजिटल सीईओ किरण मणि ने कहा, "JioHotstar का मकसद भारत में प्रीमियम एंटरटेनमेंट को हर किसी के लिए सुलभ बनाना है। AI-ड्रिवन रिकमेंडेशन और 19 भाषाओं में स्ट्रीमिंग की सुविधा देकर हम कंटेंट को पहले से ज्यादा पर्सनलाइज बना रहे हैं।" JioHotstar पर दर्शकों को शोज, फिल्में और लाइव स्पोर्ट्स बिना किसी सब्सक्रिप्शन के देखने को मिलेंगे।

JioHotstar Streaming Platform Launched: जियोस्टार ने शुक्रवार को नया स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म JioHotstar लॉन्च कर दिया है। यह JioCinema और Disney+ Hotstar का नया कॉम्बिनेशन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म पर दोनों ऐप्स की सभी फिल्में और शो उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, यहां अंतरराष्ट्रीय स्टूडियो और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का कंटेंट भी मिलेगा। JioHotstar पर फ्री टियर भी होगा, जिससे यूजर्स बिना सब्सक्रिप्शन के कुछ कंटेंट देख सकेंगे। बता दें कि JioStar का गठन नवंबर 2024 में हुआ था, जब Viacom18 और Star India का सफल विलय हुआ था।

jiohotstar

End of Feed