JioHotstar Plan Price: क्या जियोहॉटस्टार में भी मिलेगा 29 रुपये में सबकुछ, जानें क्या हैं नए प्लान

JioHotstar Plan Price: रिलायंस इंडस्ट्री ने JioCinema और Disney+ Hotstar का विलय कर JioHotstar लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म 750 मिलियन दर्शकों को किफायती दामों पर मनोरंजन और लाइव स्पोर्ट्स का बेहतरीन अनुभव देगा। नए सब्सक्रिप्शन प्लान कम कीमत में उपलब्ध हैं और मौजूदा यूजर्स को विशेष लाभ मिलेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • तीन नए सब्सक्रिप्शन प्लान – मोबाइल, सुपर और प्रीमियम, जिनकी कीमत ₹149 से शुरू।
  • मौजूदा JioCinema और Disney+ Hotstar ग्राहकों को विशेष अपग्रेड।
  • 4K स्ट्रीमिंग, Dolby Atmos साउंड और लाइव स्पोर्ट्स का एक्सक्लूसिव एक्सेस।

JioHotstar Plan Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने अपनी JioCinema और Disney+ Hotstar स्ट्रीमिंग सेवाओं का विलय कर JioHotstar ब्रांड लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म 14 फरवरी से लाइव हो गया है और 750 मिलियन से अधिक दर्शकों को किफायती दामों पर मनोरंजन और स्पोर्ट्स कंटेंट उपलब्ध कराएगा।

JioHotstar, JioHotstar प्लान, JioCinema और Disney+ Hotstar, JioHotstar सब्सक्रिप्शन

तीन नए सब्सक्रिप्शन प्लान – मोबाइल, सुपर और प्रीमियम, जिनकी कीमत ₹149 से शुरू।

JioHotstar क्या है?

JioHotstar, JioCinema और Disney+ Hotstar के कंटेंट को एक प्लेटफॉर्म पर लाकर नया मनोरंजन अनुभव देने वाला प्लेटफॉर्म है। इसे JioStar द्वारा लॉन्च किया गया है, जो Viacom18 और Star India के विलय से बना नया संयुक्त उद्यम (JV) है। JioStar के सीईओ किरण मणि के अनुसार, मौजूदा JioCinema और Disney+ Hotstar उपयोगकर्ता 14 फरवरी से JioHotstar पर शिफ्ट हो सकते हैं।

End of Feed