JioBharat J1 4G: रिलायंस जियो ने अपने नए फीचर फोन जियो भारत जे 1 4जी (JioBharat J1 4G) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को एंट्री-लेवल फीचर फोन के तौर पर पेश किया गया है। फोन में यूपीआई पेमेंट का सपोर्ट है और इसके साथ जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो पे जैसे ऐप प्री इंस्टॉल्ड मिलते हैं। जियोटीवी की मदद से आप 455+ चैनलों तक का लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।
JioBharat J1 4G (Image-Jio)
JioBharat J1 4G Price: कितनी है कीमत
इस फोन की कीमत 1,799 रुपये है। फोन एकमात्र डार्क ग्रे कलर में आता है। इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।
JioBharat J1 4G Specifications: स्पेसिफिकेशन, फीचर्स
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 2.8 इंच का डिस्प्ले है, जो फिजिकल कीपैड के साथ आता है। जियो भारत J1 4G में Threadx RTOS ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके साथ जियो के जियोटीवी, जिओसिनेमा और जियो पे जैसे ऐप मिलते हैं, जो पहले से प्री इंस्टॉल्ड आते हैं। फोन में 0.13 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज और 128 जीबी तक एक्सपेंडेबल मेमोरी का ऑप्शन है।
JioBharat J1 4G UPI payments: यूपीआई पेमेंट और लाइव टीवी
जियो ने JioBharat J1 4G फीचर फोन के साथ 123 रुपये का 4G रिचार्ज प्लान भी पेश किया है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर महीने 14GB डेटा मिलता है। यूजर्स फोन में प्री-इंस्टॉल JioTV ऐप का उपयोग करके कई रीजनल चैनल्स सहित 455+ चैनल्स को एक्सेस कर सकते हैं। वहीं JioPay ऐप की मदद से UPI पेमेंट भी किया जा सकता है।
JioBharat J1 4G Battery: बैटरी लाइफ और कनेक्टिविटी
जियो के लेटेस्ट फीचर फोन में 2,500mAh की बैटरी मिलती है। वहीं फोन में डिजिटल कैमरा का सपोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से यूपीआई पेमेंट करने के लिए QR कोड स्कैन भी किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। फोन का वजन 122 ग्राम है।
