टेक एंड गैजेट्स

Digitalisation: फाइनेंशियल सेक्टर के डिजिटलाइजेशन से खुल रहा नेक्स्ट जेन बैंकिंग का रास्ता, वित्तीय सेवाओं की लागत हुई कम

Digitalisation In Financial Sector: फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी (फिनटेक) कंपनियां लोन सर्विस प्रोवाइडर के रूप में बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के साथ सहयोग कर रही हैं। वे डिजिटल लोन की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म भी संचालित कर रहे हैं।

Image

वित्तीय क्षेत्र में डिजिटलीकरण

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • RBI गवर्नर का बड़ा बयान
  • फाइनेंशियल सेक्टर में डिजिटलाइजेशन के फायदे
  • खुल रहा नेक्स्ट जेन बैंकिंग का रास्ता

Digitalisation In Financial Sector: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने सोमवार को कहा कि फाइनेंशियल सेक्टर में डिजिटलाइजेशन से नेक्स्ट जेन की बैंकिंग का रास्ता खुल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे सस्ती लागत पर फाइनेंशियल सर्विसेज तक एक्सेस बेहतर हो रही है। गवर्नर ने 2023-24 के लिए करेंसी एंड फाइनेंस (आरबीएफ) पर रिपोर्ट की प्रस्तावना में यह भी कहा कि प्रमुख Unified Payment Interface (UPI) ने यूजर्स के लिए रिटेल पेमेंट एक्सपीरियंस में क्रांति ला दी है। इससे लेन-देन तेज और अधिक सुविधाजनक हो गया है।

ये भी पढ़ें -

डिजिटल लोन मैकेनिज्म हो रहा बेहतर

डिजिटल करेंसी सेक्टर में रिजर्व बैंक ई-रुपी, केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) के पायलट परीक्षण के साथ सबसे आगे है। डिजिटल लोन मैकेनिज्म ओपन क्रेडिट इनेबलमेंट नेटवर्क, डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क और सुविधाजनक कर्ज के लिए पब्लिक टेक्नोलॉजी फोरम जैसे इनिशिएटिव के साथ मजबूत हो रहा है।

फिनटेक कंपनियों की भूमिका

दास ने कहा कि फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी (फिनटेक) कंपनियां लोन सर्विस प्रोवाइडर के रूप में बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के साथ सहयोग कर रही हैं। वे डिजिटल लोन की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म भी संचालित कर रहे हैं।

खुल रहा नया रास्ता

दास ने कहा है कि फाइनेंशियल सेक्टर में डिजिटलाइजेशन से नेक्स्ट जेन की बैंकिंग का रास्ता खुल रहा है, सस्ती लागत पर वित्तीय सेवाओं तक पहुंच में सुधार हो रहा है, और लाभार्थियों को कॉस्ट एफिशिएंट तरीके से डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ये सभी इनोवेशन फाइनेंशियल मार्केट्स को अधिक कुशल और इंटीग्रेट बना रहे हैं। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article