टेक एंड गैजेट्स

1,799 रुपये में लॉन्च हुआ Jio का नया फोन, लाइव टीवी-UPI पेमेंट जैसे फीचर्स

JioBharat J1 4G Feature Phone: जियो भारत जे 1 4जी फोन में 2.8 इंच का डिस्प्ले, फिजिकल कीपैड, Threadx RTOS ऑपरेटिंग सिस्टम, और डिजिटल कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में 2,500mAh की बैटरी और 3.5mm ऑडियो जैक का भी सपोर्ट मिलता है।

Image

JioBharat J1 4G (Image-Jio)

JioBharat J1 4G: रिलायंस जियो ने अपने नए फीचर फोन जियो भारत जे 1 4जी (JioBharat J1 4G) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को एंट्री-लेवल फीचर फोन के तौर पर पेश किया गया है। फोन में यूपीआई पेमेंट का सपोर्ट है और इसके साथ जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो पे जैसे ऐप प्री इंस्टॉल्ड मिलते हैं। जियोटीवी की मदद से आप 455+ चैनलों तक का लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

JioBharat J1 4G Price: कितनी है कीमत

इस फोन की कीमत 1,799 रुपये है। फोन एकमात्र डार्क ग्रे कलर में आता है। इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

JioBharat J1 4G Specifications: स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 2.8 इंच का डिस्प्ले है, जो फिजिकल कीपैड के साथ आता है। जियो भारत J1 4G में Threadx RTOS ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके साथ जियो के जियोटीवी, जिओसिनेमा और जियो पे जैसे ऐप मिलते हैं, जो पहले से प्री इंस्टॉल्ड आते हैं। फोन में 0.13 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज और 128 जीबी तक एक्सपेंडेबल मेमोरी का ऑप्शन है।

JioBharat J1 4G UPI payments: यूपीआई पेमेंट और लाइव टीवी

जियो ने JioBharat J1 4G फीचर फोन के साथ 123 रुपये का 4G रिचार्ज प्लान भी पेश किया है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर महीने 14GB डेटा मिलता है। यूजर्स फोन में प्री-इंस्टॉल JioTV ऐप का उपयोग करके कई रीजनल चैनल्स सहित 455+ चैनल्स को एक्सेस कर सकते हैं। वहीं JioPay ऐप की मदद से UPI पेमेंट भी किया जा सकता है।

JioBharat J1 4G Battery: बैटरी लाइफ और कनेक्टिविटी

जियो के लेटेस्ट फीचर फोन में 2,500mAh की बैटरी मिलती है। वहीं फोन में डिजिटल कैमरा का सपोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से यूपीआई पेमेंट करने के लिए QR कोड स्कैन भी किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। फोन का वजन 122 ग्राम है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article