Jio ने फिर से खोला खजाना, 53 करोड़ यूजर्स की मौज, सिर्फ 200 रुपये में मिलेगा OTT Pass

Jio अपने ग्राहकों को समय-समय पर तोहफा देते रहता है। अब जियो ने फिर से अपने 53 करोड़ ग्राहकों के लिए एक नया प्लान पेश किया है जो कि ओटीटी लवर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

रिलायंस जियो ने अपने करीब 53 करोड़ ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। Jio ने अपने पुराने Mega Content Add-On Pack को नए अंदाज में पेश करते हुए 200रुपये का नया OTT Pass लॉन्च किया है। कंपनी ने इस प्लान को एक ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट और कनेक्टिविटी पैक के रूप में पेश किया है, जिसमें यूजर्स को 15 प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म, 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 30GB हाई-स्पीड डेटा और Unlimited 5G का फायदा मिलेगा।

Jio New Recharge

Jio ने फिर से खोला खजाना, 53 करोड़ यूजर्स की मौज, खर्च सिर्फ 200 रुपये

28 दिनों के लिए मिलेगा एंटरटेनमेंट और डेटा का कॉम्बो

Jio का यह नया OTT Pass 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। यह प्लान उन प्रीपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा जिनके पास पहले से एक्टिव Jio बेस प्लान मौजूद है। कंपनी का दावा है कि इस पैक में मिलने वाली सेवाओं की कुल वैल्यू करीब ₹1500 प्रति महीने के बराबर है।

End of Feed