टेक एंड गैजेट्स

Web3 टेक्नोलॉजी के लिए जियो ने की पॉलीगॉन लैब्स से पार्टनरशिप, 45 करोड़ यूजर्स को होगा फायदा

Jio Platforms partners with Polygon Labs: वेब3 टेक्नोलॉजी, ‘ब्लॉकचेन’ टेक्नोलॉजी पर आधारित है जो सुरक्षा तथा अनुभव से किसी भी तरह का समझौता किए बिना कई बिंदुओं से टेक्नोलॉजी प्लेटफार्म तक निर्बाध पहुंच व नियंत्रण को सक्षम बनाती है। यह उपयोगकर्ताओं को उनके डेटा पर नियंत्रण भी प्रदान करती है।

Image

Reliance Jio

Jio Platforms partners with Polygon Labs: जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) ने भारत में वेब3 टेक्नोलॉजी (Web3 technology) में अपनी शुरुआत के लिए पॉलीगॉन प्रोटोकॉल्स की डेवलपर शाखा पॉलीगॉन लैब्स (Polygon Labs) के साथ साझेदारी की है। पॉलीगॉन लैब्स ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस साझेदारी के तहत जियो प्लेटफॉर्म्स अपने 45 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए आरआईएल समूह की कंपनी के स्वामित्व तथा संचालन वाले अपने कुछ मौजूदा अनुप्रयोगों व सेवाओं में वेब3 क्षमताओं को जोड़ने की योजना बना रहा है।

जेपीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) किरण थॉमस ने कहा, ‘‘ पॉलीगॉन लैब्स के साथ जुड़ना डिजिटल उत्कृष्टता की दिशा में जियो की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हम वेब3 की असीम संभावनाओं का पता लगाने और अपने उपयोगकर्ताओं को अद्वितीय डिजिटल अनुभव प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं।’’

पॉलीगॉन के सह-संस्थापक संदीप नेलवाल ने कहा, ‘‘ यह भारत में वेब3 को अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हम जियो के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं, क्योंकि वे अपने लाखों ग्राहकों को वेब3 से परिचित करा रहे हैं।’’

वेब3 टेक्नोलॉजी, ‘ब्लॉकचेन’ टेक्नोलॉजी पर आधारित है जो सुरक्षा तथा अनुभव से किसी भी तरह का समझौता किए बिना कई बिंदुओं से प्रौद्योगिकी मंच तक निर्बाध पहुंच व नियंत्रण को सक्षम बनाती है। यह उपयोगकर्ताओं को उनके डेटा पर नियंत्रण भी प्रदान करती है।

इनपुट- भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article