जियो के सस्ते प्लान ने करोड़ों यूजर्स को दी बड़ी राहत।
Jio Cheapest Plan: Jio का सिम देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसकी एक बड़ी वजह यह कि जियो के पास अपने हर एक कैटेगरी के यूजर्स लिए कई तरह के सस्ते प्लान्स मौजूद हैं। जियो की लिस्ट में आपको करब 4000 रुपये की कीमत वाला प्लान भी मिल जाएगा और इसके साथ ही 200 रुपये से कम कीमत वाले प्लान्स भी लिस्ट में मौजूद हैं। जियो की इन्हीं खूबियों के कारण देशभर में करीब 48 करोड़ लोग कंपनी का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप एक सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में है तो हम आपको जियो के एक छुपारुस्तम प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।
जियो ने ग्राहकों को बार बार रिचार्ज के झंझट से बचाने के लिए लिस्ट में दो महीने से अधिक वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या काफी ज्यादा बढ़ा दी है। हालांकि अब भी कुछ ऐसे प्लान्स हैं जो कम कीमत में शानदार ऑफर्स दे रहे हैं। कंपनी का ऐसा ही एक रिचार्ज प्लान है जिसकी कीमत 200 रुपये से कम है और यह 28 दिन वाला एक धांसू प्लान है। आइए आपको इस सस्ते प्लान की पूरी जानकारी देते हैं।
जियो की लिस्ट में 189 रुपये का धमाकेदार रिचार्ज प्लान मौजूद है। इस सस्ते प्रीपेड प्लान ने जियो के करोड़ों यूजर्स की बड़ी समस्या खत्म कर दी है। अगर आप महंगे प्लान से बचना चाहते हैं तो इसकी तरफ जा सकते हैं। हालांकि जियो का यह प्लान एक छुपारुस्तम प्लान है इसलिए यह आपको आसानी से नहीं मिलने वाला है। दरअसल 189 रुपये का यह प्लान आपको किसी भी UPI ऐप पर नहीं दिखेगा। अगर आप मोबाइल रिचार्ज के लिए भीम यूपीआई (Bhim UPI), गूगल पे (Google Pay) का इस्तेमाल करते हैं तो आप इस प्लान को नहीं खरीद पाएंगे।
जियो के इस 189 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही प्लान में आपको सभी मोबाइल नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। आप कम कीमत में बिना किसी टेंशन के फ्री होकर बातें कर सकते हैं। जियो ग्राहकों को प्लान में 28 दिन के लिए 2GB डेटा दे रहा है। इसके अलावा सभी नेटवर्क के लिए इसमें कुल 300 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। अगर आप ऐसे ग्राहक हैं जिन्हें इंटरनेट की कम और कॉलिंग की आवश्यकता अधिक रहती है तो आप इस प्लान की तरफ जा सकते है।
अब बात करते हैं जियो के इस छुपारुस्तम रिचार्ज प्लान को आखिर खरीदें कैसें? तो सबसे पहले यह बता दें कि यह प्लान आपको किसी भी यूपीआई ऐप्स पर मिलन वाला नहीं है। इस प्लान को आप जियो के ऐप MyJio App से या फिर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से ही खरीद सकते हैं। अगर आप को जियो ऐप पर यह प्लान नहीं मिलता है तो आप सर्च बार में 189 लिखकर सर्च कर सकते हैं।