Reliance Jio New Prepaid Plan: रिलायंस जियो ने 46 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान की कीमत 895 रुपये है। जियो का नया पेश किया गया 895 रुपये का प्लान उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो अपने मासिक बजट को हिलाए बिना लंबी वैलिडिटी चाहते हैं। यानी जियो का यह प्लान आपकी सेकेंडरी सिम के लिए बेस्ट प्लान हो सकता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे।
Jio 895 Prepaid Plan
Jio 895 Prepaid Plan: 11 महीने तक रिचार्ज की नो-टेंशन
रिलायंस जियो के इस प्लान की खास बात यह है कि इस प्लान में आपको 11 महीने की वैलिडिटी मिलती है। यानी 895 रुपये की कीमत पर आप जियो सिम को 11 महीने तक एक्टिव रख सकते हैं। इसके अलावा प्लान में 11 महीने के लिए ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।
Jio 895 Prepaid Plan: प्लान के अन्य फायदे और डेटा
- जियो के इस प्लान में 11 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
- जियो के 895 रुपये वाले प्लान में हर 28 दिनों के लिए 2GB डेटा मिलता है। यानी इस प्लान के साथ आप इंटरनेट से कनेक्ट रह सकते हैं, कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं और वेब ब्राउज कर सकते हैं।
- प्लान में 50 SMS प्रतिदिन की सुविधा भी मिलती है। यह 50SMS हर 28 दिन के लिए मिलते हैं और महीना खत्म होने के बाद फिर से एक्टिवेट हो जाते हैं।
- इसके अलावा प्लान में जियो ऐप्स का भी सपोर्ट मिलता है। इसमें Jio TV, Jio Cloud और Jio Cinema का भी सपोर्ट मिलता है। हालांकि, जियो सिनेमा प्रीमियम के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होता है।
