टेक एंड गैजेट्स

Jio का तोहफा: अब IPL मैच देखिए बिल्कुल फ्री, JioHotstar एक्सेस वाली प्लान की तारीख बढ़ी

free IPL on JioHotstar: Jio सिर्फ मोबाइल यूजर्स के लिए नहीं, बल्कि JioFiber और AirFiber के लिए भी धमाकेदार ऑफर लाया है। जिये इस प्लान के साथ 50 दिन का JioFiber और JioAirFiber का फ्री ट्रायल दे रहा है। इसमें 800+ टीवी चैनल्स, 11 OTT ऐप्स और अनलिमिटेड WiFi का फायदा भी है।

Image

आईपीएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग

free IPL on JioHotstar: अगर आप भी IPL के जबरदस्त फैन हैं और फ्री में सभी मुकाबले देखना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। रिलायंस जियो ने अपने स्पेशल रिचार्ज प्लान की वैधता बढ़ा दी है, जिससे यूजर्स अब IPL को JioHotstar पर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के देख सकते हैं। चलिए जानते हैं प्लान और इसके फायदों के बारे में..

IPL फ्री देखने का मौका अब 15 अप्रैल तक

पहले यह ऑफर सिर्फ 31 मार्च तक था, लेकिन IPL के शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए कंपनी ने अब इस ऑफर को 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। यानी अगर आपने अब तक नया Jio सिम नहीं लिया या स्पेशल प्लान से रिचार्ज नहीं किया, तो आपके पास अभी भी 15 अप्रैल तक का मौका है।

कौन-कौन से Jio प्लान में मिलेगा फ्री JioHotstar एक्सेस?
प्लान का नामकीमतडेटा बेनिफिटJioHotstar एक्सेसजानकारी
ऐड-ऑन प्लान₹1005GB (वन टाइम)90 दिनएक्टिव बेस प्लान वालों के लिए सबसे सस्ता ऑप्शन
क्रिकेट डेटा पैक₹19515GB (वन टाइम)90 दिनएक्स्ट्रा डेटा और Hotstar दोनों चाहने वालों के लिए
फुल प्लान₹9492GB/दिन (4G), अनलिमिटेड 5G84 दिनफुल OTT और टेलीकॉम बेनिफिट्स के साथ

क्या मिलेगा इस ऑफर में?

  • 90 दिन तक JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन
  • मोबाइल और टीवी दोनों पर 4K क्वालिटी में IPL लाइव स्ट्रीमिंग
  • कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं, बस रिचार्ज प्लान एक्टिव होना चाहिए

घर बैठे एंटरटेनमेंट: JioFiber और AirFiber ट्रायल भी फ्री

Jio सिर्फ मोबाइल यूजर्स के लिए नहीं, बल्कि JioFiber और AirFiber के लिए भी धमाकेदार ऑफर लाया है। जिये इस प्लान के साथ 50 दिन का JioFiber और JioAirFiber का फ्री ट्रायल दे रहा है। इसमें 800+ टीवी चैनल्स, 11 OTT ऐप्स और अनलिमिटेड WiFi का फायदा भी है।

क्या करना होगा?

नया Jio सिम लेना होगा या अपने मौजूदा नंबर पर स्पेशल प्लान के साथ रिचार्ज कराना होगा। इसके बाद JioCinema या JioHotstar ऐप पर लॉगिन करके सीधे IPL देख सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article