itel King Signal: itel ने भारत में अपना नया फीचर फोन King Signal लॉन्च कर दिया है। इस फोन को खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो ऐसे इलाकों में रहते हैं जहां नेटवर्क बहुत कमजोर रहता है। इस फोन में कंपनी ने सिल्वर प्लेटेड सिग्नल एनहांसमेंट टेक्नोलॉजी दी है, जो कमजोर नेटवर्क में भी बेहतर कनेक्टिविटी और लंबी कॉलिंग का वादा करती है। सिर्फ इतना ही नहीं इस फोन में 3 सिम कार्ड का सपोर्ट मिलता है।
कितनी है कीमत
इस फोन की कीमत 1399 रुपये है। यह आर्मी ग्रीन, ब्लैक और पर्पल रेड कलर ऑप्शन में आता है। फोन के साथ कंपनी 13 महीने की वारंटी और 111 दिन की फ्री रिप्लेसमेंट गारंटी दे रही है।
510% ज्यादा कॉल टाइम और 62% फास्ट नेटवर्क पकड़ने की क्षमता
कंपनी का दावा है कि इस टेक्नोलॉजी से आपको सामान्य से 510 प्रतिशत ज्यादा कॉल टाइम मिलेगा और कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में 62 प्रतिशत फास्ट कनेक्टिविटी मिलेगी। यानी अब गांव, पहाड़ या नेटवर्क कमजोर क्षेत्र में भी कॉल ड्रॉप की समस्या कम होगी।
itel इंडिया के सीईओ अरिजीत तलपात्रा ने कहा कि यह फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें कमजोर नेटवर्क के कारण कॉल ड्रॉप की परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि कंपनी की खुद की बनाई गई सिग्नल टेक्नोलॉजी से अब कमजोर नेटवर्क में भी बेहतर और भरोसेमंद कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
itel King Signal की खासियतें
- डिस्प्ले: 2 इंच का स्क्रीन
- बैटरी: 1500mAh, जो एक बार चार्ज करने पर 33 दिन तक स्टैंडबाय देती है
- चार्जिंग पोर्ट: Type-C चार्जिंग, जो आम फीचर फोनों में नहीं मिलती
- बॉडी डिजाइन: केवलर टेक्सचर वाली मजबूती और -40°C से +70°C तक तापमान सहने की क्षमता
- कैमरा: VGA रियर कैमरा
- स्टोरेज: 32GB तक मेमोरी कार्ड सपोर्ट
- ट्रिपल सिम सपोर्ट: तीन सिम एक साथ इस्तेमाल करने की सुविधा
- FM और रिकॉर्डिंग: वायरलेस एफएम के साथ रिकॉर्डिंग फीचर
- किंग वॉयस, वाइब्रेशन मोड, टॉर्च, म्यूजिक/वीडियो प्लेयर, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग और अनोनिमस मोड जैसे स्मार्ट फीचर्स
- कॉन्टैक्ट स्टोरेज: 2000 नाम और 500 मैसेज स्टोर करने की सुविधा
