Jio लाया 189 रुपये का धांसू ऑफर, UPI ऐप पर नहीं मिल रहा है प्लान तो यहां से करें रिचार्ज

रिलायंस जियो के सस्ते और किफायती प्लान ने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। जियो ऐसा प्लान लेकर आया है जिसमें ग्राहकों को 200 रुपये से कम कीमत में एक से बढ़कर एक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। सस्ते प्लान में भी कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रही है।

Jio Recharge Plan Offer: रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। करीब 48 करोड़ लोग रिलायंस जियो की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। जियो अपने ग्राहकों की जरूरत और सुविधा के लिए नए-नए ऑफर्स और प्लान्स लाता रहता है। जियो ने अब एक ऐसा धमाकेदार प्लान पेश कर दिया है जिसने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दे दी है। अब आप 200 रुपये से कम कीमत के रिचार्ज प्लान में ढेर सारे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।

Jio New

रिलायंस जियो के पास अपने यूजर्स के लिए कई तरह के सस्ते प्लान्स मौजूद हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से दो सिम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। हर महीने महंगा रिचार्ज प्लान लेना मोबाइल यूजर्स के लिए एक टेंशन वाला काम बन चुका है। ग्राहकों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए जियो ने 189 रुपये का एक धमाकेदार ऑफर पेश किया है। जियो का यह प्लान आप की जेब पर पड़ने वाले बोझ को कम करेगा।

End of Feed