Jio Best Recharge Plan 2024: यदि आप जियो के यूजर्स हैं और कम कीमत वाला जियो का बेस्ट रिचार्ज प्लान खोज रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको जियो के सबसे किफायती और ज्यादा सुविधा वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं। जियो के इन प्लान में आपको कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा।
Jio Best Recharge Plan 2024
Jio 629 रुपये प्लान
जियो के इस प्लान में आपको फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं प्लान में आपको 2 जीबी/दिन मिलता है। यानी यदि आप घर से काम करते हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है। इस प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यानी आप 315 रुपये से भी कम के खर्चे में महीने भर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और 100SMS प्रतिदिन का मजा से सकते हैं।
Jio 899 रुपये प्लान
यदि आप 3 महीने के लिए रिचार्ज से मुक्ति चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए है। इसमें आपको 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा आप इस प्लान के साथ फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा और 2GB 4G डेटा प्रतिदिन का भी लाभ ले सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं प्लान में आपको 20 GB अतिरिक्त डेटा भी मिलता है। यानी डेटा खत्म होने की चिंता खत्म। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन भी मिलता है।
Jio 999 रुपये प्लान
999 रुपये वाले रिलायंस जियो के प्लान में आपको पूरे 98 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यानी आप 3 महीने से भी ज्यादा समय तक रिचार्ज की चिंता से मुक्त रहेंगे। इस प्लान के साथ भी आपको फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो ऐप का फ्री ऐक्सेस मिलता है।
