iPhone 15 Discount: आईफोन 16 सीरीज लॉन्च से पहले आईफोन 15 को भारी डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। यदि आप कम कीमत में आईफोन 15 खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। इस फोन को आप 62,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि पिछली साल आईफोन 15 को 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था।
iPhone 15 पर इतना है डिस्काउंट
iPhone 15 इस समय फ्लिपकार्ट पर 16,999 रुपये के भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फ्लिपकार्ट आईफोन 15 के साथ सीधे 20% का डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर अब तक की सबसे कम कीमत के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। यानी आप बहुत कम कीमत में आईफोन 15 को अपना बना सकते हैं।
एक्सचेंज और बैंक डिस्काउंट
खरीदार फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक का भी लाभ उठा सकते हैं। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे 39,600 रुपये तक में एक्सचेंज भी कर सकते हैं। बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ आप iPhone 15 को और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। यदि आपको पूरा लाभ मिलता है तो आप आधी से भी कम कीमत में आईफोनन 15 को अपना बना सकेंगे।
iPhone 15 के स्पेसिफिकेशन
iPhone 15 में एल्युमिनियम फ्रेम और शानदार डिजाइन मिलता है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें पहली बार 48 मेगापिक्सल का सेंसर भी शामिल है। इसमें 6.1 इंच का डिस्प्ले है जिस पर सेरेमिक शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। यह iOS 17 पर चलता है जिसे iOS 18 में अपग्रेड किया जा सकता है। फोन में A16 बायोनिक चिपसेट और 3349mAh की बैटरीऔर 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
