3 साल में Jio ने 22 साल पुरानी कंपनी BSNL को दी पटकनी, अब फिक्स्ड लाइन में नंबर 1

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 08:59 PM IST

TRAI ने हाल ही में जो आंकड़ा जारी किया है उसमें अगस्त में जियो के वायरलाइन ग्राहकों की संख्या 73.52 लाख पर पहुंच गई। जबकि बीएसएनएल का ग्राहक आधार 71.32 लाख रहा।

19 अक्टूबर 2022: रिलायंस जियो अगस्त में सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को पछाड़कर फिक्स्ड लाइन सेवा प्रदान करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई। देश में दूरसंचार सेवाओं की शुरुआत के बाद पहली बार किसी निजी कंपनी ने वायरलाइन श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है।

3 साल में Jio ने 22 साल पुरानी कंपनी BSNL को दी पटकनी

3 साल में Jio ने 22 साल पुरानी कंपनी BSNL को दी पटकनी

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की तरफ से हालिया जारी रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में जियो के वायरलाइन ग्राहकों की संख्या 73.52 लाख पर पहुंच गई जबकि बीएसएनएल का ग्राहक आधार 71.32 लाख रहा। बीएसएनएल देश में पिछले 22 वर्षों से वायरलाइन सेवाएं प्रदान कर रही है, जबकि जियो ने तीन साल पहले ही अपनी वायरलाइन सेवा शुरू की थी। इसी के साथ अगस्त में देश में वायरलाइन ग्राहकों की संख्या बढ़कर 2.59 करोड़ हो गई, जो जुलाई में 2.56 करोड़ थी।

End of Feed