टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या 130 करोड़ के पार, जानें Jio, Airtel, Vi और BSNL के ग्राहकों की संख्या
- Authored by: गौरव तिवारी
- Updated Feb 12, 2026, 09:56 PM IST
ट्राई के मुताबिक अब भारत में करीब 1.30 अरब टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं। यह संख्या वायरलेस और वायरलाइन दोनों तरह के यूजर्स को मिलाकर है। ऐसे में अब हम यह कह सकते हैं कि लगभग-लगभग देश में जनसंख्या के बराबर टेलीकॉम और ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं।
ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक जियो और एयरटेल ने अपने साथ लाखों की संख्या में नए ग्राहक जोड़े। (फोटो क्रेडिट-Digit)
भारत में जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल चार प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां है। सभी टेलीकॉम कंपनियों के पास करोड़ों की संख्या में यूजर्स हैं। ग्राहकों की संख्या के मामले में जियो सालों से पहले पायदान पर बनी हुई है। हाल ही में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI की तरफ से चारों सर्विस प्रवाइडर कंपनियों को लेकर एक नई रिपोर्ट जारी की गई है। TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अब टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या 130 करोड़ के पार पहुंच गई है। आइए आपको बताते हैं कि Jio, Airtel, Vi और BSNL के पास मौजूदा समय में कितने ग्राहक हैं।
ट्राई के मुताबिक अब भारत में करीब 1.30 अरब टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं। यह संख्या वायरलेस और वायरलाइन दोनों तरह के यूजर्स को मिलाकर है। ऐसे में अब हम यह कह सकते हैं कि लगभग-लगभग देश में जनसंख्या के बराबर टेलीकॉम और ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं। अगर सिर्फ मोबाइल यूजर्स की बात करें तो ट्राई के मुताबिक 2025 साल के अंत तक इनकी संख्या करीब 1,244.20 मिलियन हो चुकी है।
इन कंपनियों ने जोड़े लाखों ग्राहक
टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स कुछ सालों की तुलना में अब काफी महंगे कर दिए हैं। बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद कुछ कंपनियों को ग्राहकों का बड़ा फायदा हुआ है जिसमें भारती एयरटेल और जियो शामिल हैं। RAI की रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2025 में एयरटेल ने अपने साथ 54,28,314 यानी तकरीबन 54.3 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। इस तरह नए ग्राहक जोड़ने के मामले में इस दौरान एयरटेल पहले नंबर पर रही है।
अगर मौजूदा समय की टेलीकॉम कंपनी जियो के सब्सक्राइबर्स की संख्या की बात करें तो दिसंबर 2025 तक जियो ने अपने साथ 29,60,588 यानी तकरीबन 29.6 लाख नए सब्सक्राइबर्स को अपने नेटवर्क से जोड़े हैं। नए ग्राहकों को जोड़ने के बाद टेलीकॉम सेक्टर में Jio की हिस्सेदारी 489.05 मिलियन (करीब 48.90 करोड़) हो गई है। मार्केट शेयर के मार्केट में अब रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है।
BSNL और VI को हुआ नुकसान
जियो और एयरटेल ने जहां अपनी पकड़ मजबूत की है, वहीं वोडाफोन आइडिया (VI) और सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल को दिसंबर 2025 में ग्राहकों का बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने करीब वोडाफोन आइडिया ने अपने करीब 9.4 लाख मोबाइल यूजर्स को खो दिया। अधिकांश यूजर्स ने कंपनी का साथ छोड़कर दूसरी कंपनी ने अपना नंबर पोर्ट करा लिया। अगर बीएसएनएल की बात करें तो दिसंबर 2025 महीने में कंपनी ने अपने करीब 2,06,797 ग्राहकों का साथ खोया।
