Airtel ने 365 दिनों का कर दिया सस्ता जुगाड़, पूरे साल मिलेगी Unlimited Calling
Airtel अपने करोड़ों यूजर्स को कई तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है। कंपनी की लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी मौजूद है जो कम कीमत में पूरे साल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा ऑफर करता है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 12 2026, 17:20 IST
Image Credit : Digit/Airtel01 / 08
Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास करीब 40 करोड़ लोगों का बड़ा यूजरबेस है। कंपनी ने अब अपने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन को खत्म कर दिया है।
Image Credit : Digit/Airtel02 / 08
अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हो चुके हैं तो एयरटेल का सस्ता एनुअल प्लान आपको बड़ी राहत देने वाला है। अब आप कम पैसे खर्च करके पूरे साल अपने सिम को एक्टिव रख सकते हैं और साथ ही कॉलिंग भी कर सकते हैं।
Image Credit : Digit/Airtel03 / 08
आपको बता दें कि एयरटेल ने मोबाइल यूजर्स की सहूलियत के लिए अपने पोर्टफोलियो को भी अपग्रेड कर लिया है। अब कंपनी लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स अधिक ऑफर कर रही है ताकि बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचा जा सके।
Image Credit : Digit/Airtel04 / 08
अगर आप एयरटेल का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं और सस्ता एनुअल प्लान तलाश रहे हैं तो आप कंपनी का 2249 रुपये का प्लान ले सकते हैं। इस प्राइस में आप पूरे साल अपने सिम कार्ड को एक्टिव रख सकते हैं।
Image Credit : Digit/Airtel05 / 08
एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को पूरे एक साल यानी 365 दिनों के लिए लंबी वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही कंपनी लोकल और एसटीडी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग भी दे रही है।
Image Credit : Digit/Airtel06 / 08
इस सस्ते एनुअल प्लान के दूसरे ऑफर्स की बात करें तो इसमें आपको चैटिंग के लिए फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं। प्लान में आपको कुल 3600 फ्री एसएमएस मिलते हैं जिनका इस्तेमाल आप सभी नेटवर्क के लिए कर सकते हैं।
Image Credit : Digit/Airtel07 / 08
एयरटेल के इस प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें आपको कुल 30GB डेटा दिया जाता है। यह लिमिट थोड़ी कम है लेकिन अगर आपको थोड़ा बहुत ही इंटरनेट की जरूरत पड़ती है तो इससे आपका जरूरी काम निपट जाएगा।
Image Credit : Digit/Airtel08 / 08
एयरटेल ग्राहकों को प्लान के साथ कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दे रहा है। आपको एयरटेल एक्सट्रीम के जरिए कई सारे ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसके साथ ही इसमें आपको 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।