टेक एंड गैजेट्स

OTT Recharge Plan: एक रिचार्ज में मिलेगा Netflix-Amazon जैसे OTT का मजा, जानें Jio-Airtel के सबसे सस्ते प्लान

OTT Recharge Plan: Jio और Airtel जैसे टेलीकॉम ऑपरेटरों ने अपने अधिकांश प्लान से फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन हटा दिया है। लेकिन अभी भी कई ऐसे प्लान हैं जो कई सारे ओटीटी सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं।

Image

OTT Recharge Plan

OTT Recharge Plan: क्या आप अपने मोबाइल रिचार्ज के साथ फ्री Netflix और Amazon मेंबरशिप चाहते हैं? हालांकि, Jio और Airtel जैसे टेलीकॉम ऑपरेटरों ने अपने अधिकांश प्लान से फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन हटा दिया है। लेकिन अभी भी कई ऐसे प्लान हैं जो कई सारे ओटीटी सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। यदि आप भी एक प्लान में ज्यादा फायदे चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम जियो और एयरटेल के सभी ओटीटी प्लान के बारे में बता रहे हैं।

Jio Netflix Plan: Jio के इस प्लान में मिलता है Netflix

पहले के मुकाबले जियो अब केवल एक ही प्लान के साथ Netflix ऑफर करता है। इस प्लान की कीमत 1099 रुपये है। प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी, 2 जीबी/दिन डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। यानी एक प्लान में कई सारे फायदे मिलते हैं।

Jio Amazon Prime Plan: Jio के Amazon Prime वाले प्लान

जियो के प्रीपेड प्लान की बात करें तो Jio तीन प्लान के साथ फ्री अमेजन प्राइम देता है। इन प्लान की कीमत 3,227 रुपये, 1,198 रुपये और 857 रुपये है। इन तीनों प्लान के साथ 2 जीबी/दिन डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलता है। वैलिडिटी की बात करें तो जियो के 3,227 रुपये वाले प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी और 1,198 रुपये और 857 रुपये वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

Airtel Netflix Plan: एयरटेल के नेटफ्लिक्स प्लान

एयरटेल प्रीपेड में एक नेटफ्लिक्स प्लान ऑफर करता है। इस प्लान की कीमत 1,499 रुपये है। प्लान में Netflix Basic फ्री मिलता है। Airtel 1499 रुपये प्लान में 3 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। इसके अलावा प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।

Airtel Amazon Plan: एयरटेल के अमेजन प्राइम वीडियो प्लान

अमेजन प्राइम वीडियो प्लान की बात करें तो प्रीपेड में एयरटेल दो प्लान ऑफर करता है। इन प्लान की कीमत 999 रुपये और 699 रुपये है। Airtel 999 रुपये वाले प्लान में 2.5GB डेटा प्रतिदिन और 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। वहीं 699 रुपये वाले प्लान में 3GB डेटा प्रतिदिन मिलता है। इसमें 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article