टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M55 5G, कम कीमत में 50MP सेल्फी और शानदार डिस्प्ले जैसे फीचर्स

Samsung Galaxy M55 5G Launched In India: सैमसंग गैलेक्सी M55 5G में 6.7 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट, 12GB तक रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज है।

Image

Samsung Galaxy M55 5G

Samsung Galaxy M55 5G Launched In India: सैमसंग ने अपने किफायती फोन सैमसंग गैलेक्सी M55 5G (Samsung Galaxy M55 5G) को भारत में लॉन्च कर दिया है। नए फोन को गैलेक्सी M54 5G के सक्सेसर के दौर पर पेश किया गया है। गैलेक्सी M55 5G ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस है और इसमें दमदार ट्रिपल रियर कैमरा भी मिलता है। फोन दो शानदार कलर ऑप्शन में आता है। नए फोन के साथ कंपनी ने 45W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया है।

Samsung Galaxy M55 5G: कीमत

सैमसंग गैलेक्सी M55 5G को दो कलर ऑप्शन- डेनिम ब्लैक और लाइट ग्रीन में पेश किया गया है। वहीं फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके बेस 8GB + 128GB ऑप्शन की कीमत 26,999 रुपये, 8GB + 256GB की कीमत 29,999 रुपये और और 12GB + 256GB विकल्प की कीमत 32,999 रुपये है। इसे अमेजन इंडिया और सैमसंग इंडिया वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy M55 5G Specifications, Features: मिलेगा दमदार डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी M55 5G में 6.7 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस लेवल है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट, 12GB तक रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज है। डिवाइस एंड्रॉयड 14 आधारित वन यूआई 6.1 के साथ आता है और कंपनी इसके साथ चार साल के ओएस अपग्रेड और पांच साल के सुरक्षा अपडेट देने वाली है। यानी फोन एंड्रॉयड 18 तक का अपडेट भी मिलेगा।

Samsung Galaxy M55 5G Camera: दमदार ट्रिपल रियर कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी M55 5G को दमदार कैमरा सेटअप से लैस किया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए फोन को 50 मेगापिक्सल सेंसर से लैस किया गया है।

Samsung Galaxy M55 5G Battery: 45W फास्ट चार्जिंग

सैमसंग गैलेक्सी M55 5G में 5,000mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो नए डिवाइस में 5G, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article