टेक एंड गैजेट्स

मार्च में जियो ने जोड़े 21.4 लाख नए मोबाइल यूजर, एयरटेल को 12.5 लाख का फायदा: TRAI डेटा

Mobile users in india: आंकड़ों के अनुसार, मार्च महीने में जियो के 21.74 लाख वायरलेस यूजर्स बढ़े और उसके ग्राहकों की कुल संख्या बढ़कर 46.97 करोड़ हो गई। भारती एयरटेल के मोबाइल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 38.98 करोड़ हो गई। शहरी मोबाइल सब्सक्रिप्शन में 0.26 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि ग्रामीण वायरलेस काउंट में 0.92 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Image

जियो के 21.74 लाख वायरलेस यूजर्स बढ़े

Photo : BCCL

Mobile users in india: रिलायंस जियो ने मार्च में 21.74 लाख नए वायरलेस ग्राहक जोड़कर भारतीय दूरसंचार बाजार में अपनी बढ़त मजबूत की। इस दौरान भारती एयरटेल के 12.50 लाख उपयोगकर्ता बढ़े। दूसरी ओर वोडाफोन आइडिया ने अपने नेटवर्क से 5.41 लाख मोबाइल उपयोगकर्ता खो दिए, और कंपनी का ग्राहक आधार घटकर 20.53 करोड़ रह गया। यह जानकारी दूरसंचार नियामक ट्राई ने बुधवार को जारी आंकड़ों में दी है।

वायरलेस यूजर्स का क्या रहा हाल?

आंकड़ों के अनुसार, मार्च महीने में जियो के 21.74 लाख वायरलेस यूजर्स बढ़े और उसके ग्राहकों की कुल संख्या बढ़कर 46.97 करोड़ हो गई। भारती एयरटेल के मोबाइल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 38.98 करोड़ हो गई।

ट्राई ने अपनी मासिक ग्राहक संख्या रिपोर्ट में कहा, ‘‘फरवरी, 2025 के अंत में कुल वायरलेस (मोबाइल+5जी-एफडब्ल्यूए) ग्राहकों की संख्या 116.03 करोड़ मार्च, 2025 के अंत में 116.37 करोड़ हो गई। इस तरह मासिक वृद्धि दर 0.28 प्रतिशत रही। शहरी क्षेत्रों में कुल वायरलेस ग्राहक संख्या फरवरी, 2025 के 63.4 करोड़ से घटकर मार्च, 2025 में 63.25 करोड़ रह गई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राहक संख्या 52.63 करोड़ से बढ़कर 53.11 करोड़ हो गई।’’

शहरी मोबाइल सब्सक्रिप्शन में 0.26 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि ग्रामीण वायरलेस काउंट में 0.92 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ट्राई की विज्ञप्ति में कहा गया है, "वायरलाइन सब्सक्राइबर फरवरी-25 के अंत में 36.91 मिलियन से बढ़कर मार्च-25 के अंत में 37.04 मिलियन हो गए," मासिक वृद्धि दर 0.37 प्रतिशत आंकी गई। भारत में कुल वायरलाइन टेली-डेंसिटी मार्च 2025 के अंत में 2.62 प्रतिशत पर बनी रही।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article