केवल इन बैंड्स पर चलेगा Jio का 5G, क्या आपके स्मार्टफोन में है इनका सपोर्ट? यहां जानें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 04:26 PM IST

Jio ने देश के चार शहरों में 5G सर्विसेज की शुरुआत की है। लेकिन, सभी 5G स्मार्टफोन्स में कंपनी के 5G नेटवर्क को एक्सेस नहीं किया जा सकता।

Reliance Jio ने चुनिंदा शहरों में अपनी 5G सेवाओं को जारी कर दिया है। फिलहाल जियो 5जी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में मौजूद है। कंपनी ने ये भी कहा है कि अगले साल दिसंबर तक 5G सेवाएं पूरे देश में पहुंच जाएंगी। लेकिन, अगर आपके शहर में 5G नेटवर्क मौजूद हो, फिर भी ये जरूरी नहीं है सभी 5G स्मार्टफोन्स में ये चले। कुछ हालिया रिपोर्ट में ये बताया गया है कि जियो का 5G नेटवर्क उन्हीं 5G फोन्स में चलेगा, जिनमें चुनिंदा बैंड्स हों।

Jio 5G

Jio 5G

जियो ने कहा है कि कंपनी अपने ग्राहकों को उनके शहर में 5G नेटवर्क आने की जानकारी पहले ही देगी। आप ये जानकारी मायजियो ऐप और वेबसाइट से भी हासिल कर सकते हैं। अगर आप उस शहर में हैं जहां जियो का 5G नेटवर्क उपलब्ध है, लेकिन आप कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं तो आपको अपने फोन की कंपैटिबिलिटी को चेक करना होगा। यहां आपको जियो के 5G सपोर्ट वाले बैंड और उन 5G स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें जियो 5G का सपोर्ट मिलेगा।

End of Feed