Jio 5G plan: आप अपने स्मार्टफोन में जियो की 5G सर्विस को ऐसे कर सकते हैं एक्सेस

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 12:30 PM IST

भारत में जियो और एयरटेल ने देश के चुनिंदा शहरों में 5G नेटवर्क की शुरुआत कर दी है। फिलहाल जियो ने ट्रायल बेसिस पर दिल्ली, मुंबई, वाराणसी और कोलकाता में इसकी शुरुआत की है।

Reliance Jio ने इसी हफ्ते से भारत के चुनिंदा शहरों में ट्रू 5G नेटवर्क की टेस्टिंग शुरू कर दी है। ये शहर दिल्ली, मुंबई, वाराणसी और कोलकाता हैं। हालांकि, इन शहरों में भी अभी सभी लोग जियो के 5G नेटवर्क को एक्सेस नहीं कर सकते। जियो ने पहले ही ये कंफर्म कर दिया है कि हाई-स्पीड 5G नेटवर्क का एक्सेस इनविटेशन के जरिए मिलेगा।

अपने फोन में जियो 5G सर्विस को ऐसे कर सकते हैं एक्सेस

आप अपने स्मार्टफोन में जियो की 5G सर्विस को ऐसे कर सकते हैं एक्सेस

ये इनविटेशन ग्राहकों को मायजियो ऐप के जरिए मिलेगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी के जियो सब्सक्राइबर्स माय जियो ऐप में टॉप सेक्शन को देख सकते हैं कि उन्हें 5G नेटवर्क के लिए कोई इनवाइट मिला है या नहीं। लेकिन, केवल इनविटेशन ही आखिरी चीज नहीं है। इसके अलावा भी एक कंडिशन है जो जियो सब्सक्राइबर्स को सर्विस एक्सेस करने के लिए पूरी करनी है।

End of Feed