टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp की बढ़ गई टेंशन, आ गया बिना सिम और इंटरनेट के चलने वाला Messaging App

Jack Dorsey ने एक ऐसा ऐप पेश किया है जिसमें चैटिंग के लिए सिम कार्ड और इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। इस चैटिंग ऐप का नाम Bitchat है। यह ऐप WhatsApp की टेंशन बढ़ाने वाला है।

Image

अब इंटरनेट और सिम कार्ड के बिना भी होगी चैटिंग। (फोटो साभार- X)

Twitter (जो अब X है) के को फाउंडर जैक डोर्सी ने एक बड़ा धमाका कर दिया है। जैक डोर्सी ने एक ऐसा मैसेजिंग ऐप पेश कर दिया है जिसने मार्क जुकरबर्ग के पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल अभी तक मोबाइल यूजर्स जो भी मैसेजिंग ऐप यूज करते हैं उन्हें चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती है लेकिन अब जैक ने Bitchat नाम का ऐसा ऐप लॉन्च किया है जिसमें बिना सिम कार्ड और इंटरनेट के ही चैटिंग हो सकेगी।

Bitchat को अभी सिर्फ आईफोन यूजर्स के लिए पेश किया गया है। यह ऐप्लिकेशन सेंट्रलाइज्ड सर्वर या फोन नेटवर्क के बिना भी काम करता है। आईफोन यूजर्स इसे फ्लाइट मोड में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह चैटिंग ऐप अभी डेवलपमेंट फेज में है और इसकी टेस्टिंग की जा रही है। जैक डोर्सी का यह चैटिंग ऐप पूरी तरह से कामयाब रहा तो इससे दुनियाभर के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ा फायदा मिलने वाला है।

WhatsApp की बढ़ेगी टेंशन

BitChat ऐप की मार्केट में सीधी टक्कर वॉट्सऐप से होने वाली है। वॉट्सऐप चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती है लेकिन बिटचैट में ऐसा नहीं है। इसलिए इसके आने से सबसे बड़ा झटका वॉट्सऐप को ही लगने वाला है। कंपनी इसे एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए कब तक पेश करेगी फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

काफी अलग है Bitchat

Bitchat Messaging App मौजूदा समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले WhatsApp से काफी अलग है। यह डिसेंट्रलाइज्ड पीयर-टू-पीयर मैसेजिंग ऐप्लिकेशन है जो कि Bluetooth Low Energy (BLE) और Bluetooth Mesh Networking टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। इसकी वजह से इसे इस्तेमाल करने के लिए सिम कार्ड, मोबाइल नेटवर्क या फिर इंटरनेट की जरूरत नहीं होती।

बिटचैट के डिजाइन करते समय कंपनी की तरफ से यूजर्स की प्राइवेसी का भी बखूबी ध्यान रखा गया है। इसमें बिना मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी के चैटिंग की जा सकती है। कंपनी ने इसमें कई सारे एडवांस फीचर्स भी दिए हैं जिसमें क्रिप्टो वॉलेट, एन्क्रिप्टेड चैट, फाइल शेयरिंग शामिल हैं। इस चैटिंग ऐप की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को विज्ञापन नहीं मिलते। कंपनी इसे आम लोगों के लिए कब तक लॉन्च करेगी फिलहाल इसके बारे में अभी कोई संकेत नहीं दिए गए हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article