अगर आप एक सस्ता और किफायती 5G स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स ने बाजार में एक नया फोन पेश कर दिया है। कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix Hot 60 5G+ है। इस स्मार्टफोन में आपको बड़ी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दी है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 50 मेगापिक्सल कैमरे से लैस किया है।
Infinix Hot 60 5G+ को बजट सेगमेंट में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन की मार्केट में सीधी टक्कर पोको स्मार्टफोन, वीवो, ओप्पो और सैमसंग के बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन से होने वाली है। यह स्मार्टफोन डेली रूटीन लाइफ में आपको शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है। आइए आपको इसके फीचर्स और प्राइस की डिटेल जानकारी देते हैं।
Infinix Hot 60 5G+ की कीमत और ऑफर्स
इनफिनिक्स ने Infinix Hot 60 5G+ को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया है। इसे खरीदने के लिए आपको 10,499 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसमें आपको तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं जिसमें स्लीक ब्लैक, टुंड्रा ग्रीन और शेडो ब्लू कलर ऑप्शन मिलता है। इसे आप 17 जुलाई से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और इनफिनिक्स इंडिया ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।
Infinix Hot 60 5G+ पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें कंपनी सभी बैंक कार्ड पर ग्राहकों को 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। वहीं Infinx स्टोर पर स्टॉक रहने तक ग्राहकों को कंपनी की तरफ से XE23 TWS ईयरबड्स भी दिए जाएंगे।
Infinix Hot 60 5G+ के स्पेसिफिकेशन्स
इनफिनिक्स के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी है। इसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेशरेट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें आपको 560 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले में स्क्रैच न आए इसके लिए पांडा ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। इनफिनिक्स ने इस स्मार्टफोन में AI कस्टमाइजेबल बटन का भी सपोर्ट दिया है।
Infinix Hot 60 5G+ में परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 6GB की रैम और 128GB की UFS 2.2 स्टोरेज उपलब्ध कराई गई है। आप इसकी स्टोरेज को मेमोरी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ा सकते हैं। आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट दिया गया है।
बार-बार चार्जिंग की झंझट होगी खत्म
इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में मिलने वाले कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें आपको 1.6 का अपर्चर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। धूल और पानी से प्रोटेक्ट करने के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है। Infinix Hot 60 5G+ को पॉवर देने के लिए इसमें 5200mAh बैटरी दी गई है जिसे आप 18W की फास्ट चार्जिंग के साथ चार्ज कर सकते हैं।
