टेक एंड गैजेट्स

iPhone जैसे डिजाइन और कीमत मात्र 5999 रुपये, भारत में लॉन्च हुआ यह धाकड़ स्मार्टफोन

स्मार्टफोन Android 14 Go पर चलता है और इसमें 6.6 इंच HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।फोटोग्राफी के लिए Itel Zeno 20 में 13MP रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Image

Itel Zeno 20 (फोटो-itel)

आईटेल ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Itel Zeno 20 लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह आईफोन 16 प्रो मैक्स के जैसे डिजाइन में आता है और इसकी कीमत 6 हजार रुपये से भी कम है। इसके अलावा इसमें Unisoc T7100 प्रोसेसर, 6.6 इंच डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स हैं। फोन में Dynamic Bar फीचर, AI वॉयस असिस्टेंट और IP54 डस्ट व स्प्लैश रेसिस्टेंस जैसी खास फीचर्स भी हैं।

कितनी है कीमत

Itel Zeno 20 को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 3GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 5,999 रुपये और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 6,899 रुपये है। फोन ऑरोरा ब्लू, स्टारलिट ब्लैक और स्पेस टाइटेनियम कलर ऑप्शन में 25 अगस्त से Amazon पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को क्रमशः 250 रुपये और 300 रुपये तक का डिस्काउंट कूपन भी मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन भी दमदार

यह डुअल सिम स्मार्टफोन Android 14 Go पर चलता है और इसमें 6.6 इंच HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। Dynamic Bar फीचर कॉल, बैटरी और चार्जिंग नोटिफिकेशन को फ्रंट कैमरा कटआउट के आसपास दिखाता है। इसमें Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसे 3GB और 4GB RAM के साथ पेश किया गया है। साथ ही RAM को अतिरिक्त स्टोरेज से 8GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है।

13MP कैमरे का सपोर्ट

फोटोग्राफी के लिए Itel Zeno 20 में 13MP रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी मिलता है।

बैटरी और अन्य फीचर्स

Itel Zeno 20 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह IP54 सर्टिफिकेशन के साथ डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट है और DTS साउंड सपोर्ट करता है। फोन का खास फीचर Aivana 2.0 AI वॉयस असिस्टेंट है, जिसकी मदद से यूज़र ऐप खोलने, WhatsApp कॉल करने और सेटिंग बदलने जैसे काम सिर्फ वॉयस कमांड से कर सकते हैं। यह असिस्टेंट हिंदी भाषा को भी सपोर्ट करता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article